Rohit Sharma can become the captain of this team, not RCB-LSG, announcement will be made before IPL 2025

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस आईपीएल सीजन यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेल रहे हैं। लेकिन अगले सीजन वह किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं।

साथ ही उन्हें कप्तान पद की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। तो आइए जानते हैं कि आखिर आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) किस फ्रेंचाइजी के लिए बतौर कप्तान खेलते दिखाई दे सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं Rohit Sharma

Rohit Sharma can become the captain of this team, not RCB-LSG, announcement will be made before IPL 2025

दरअसल, आईपीएल 2024 के आगाज से करीब 4 महीने पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया था और उनकी जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बना दिया है। उस समय से ही खबरें आ रही हैं कि हिटमैन मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं और अब कई क्रिकेट पंडितों ने भी इस बात का दावा करना शुरू कर दिया है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई का साथ छोड़ सकते हैं। हालिया जानकारी के अनुसार हिटमैन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का हिस्सा बन सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन सकते हैं रोहित शर्मा

बता दें कि बीते कुछ समय से लगातार मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिल्ली कैपिटल्स को ज्वाइन कर सकते हैं, जहां उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी मिलेगी। कई मीडिया रिपोर्टस में यहां तक दावा किया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के को-फाउंडर पार्थ जिंदल (Parth Jindal) का कहना है कि अगर रोहित उनके टीम को 5 ट्रॉफी जीता देते तो आज उन्होंने क्या कुछ कर दिया होता।

हालांकि आधिकारिक तौर पर यह अभी तक नहीं पता चल सका है कि आखिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वाकई किस टीम में जाने वाले हैं। लेकिन इतना जरूर तय है कि वह मुंबई का साथ छोड़ देंगे।

Advertisment
Advertisment

इस सीजन मुंबई का हिस्सा बने थे रोहित शर्मा

मालूम हो कि हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने साल 2011 सीजन में मुंबई इंडियंस को ज्वाइन किया था और अब तक 213 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 30.13 की औसत और 131.14 के स्ट्राइक रेट से 5575 रन बनाए हैं, जिस बीच उनके बल्ले से 2 शतक और 35 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। साथ ही इस दौरान उन्होंने 504 चौके और 237 छक्के भी जड़े हैं।

यह भी पढ़ें: ये हैं वो 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स जो शेमस के प्रतिद्वंदी बन सकते हैं, नंबर-2 के फिनिशर मूव से बर्बाद हो सकता है करियर