Rohit Sharma century could not save mi csk defeated them fans trolled hardik pandya

Rohit Sharma: भारत में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के तहत एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। सीएसके (CSK) और मुंबई इंडियंस एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थी। चेन्नई की टीम ने इस मैच को 20 रनों से जीत लिया। बता दें कि आईपीएल 2024 (IPL 2024) में यह उनकी चौथी जीत है। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की इस टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

CSK ने मुंबई इंडियंस को उन्हीं के घर में रौंदा

CSK
CSK

आईपीएल 2024 में मैच नंबर-29 सीएसके (CSK) और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना हुआ। टॉस जीतने के बाद मुंबई ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 206 रनों का स्कोर खड़ा किया। उनकी ओर से शिवम दुबे ने 38 गेंदों में 66 रन बनाए। एमएस धोनी ने 4 गेंदों में 20 रन ठोके।

Advertisment
Advertisment

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में केवल 186 रन ही बना सकी। उन्हें 20 रनों से पराजय का सामना करना पड़ा। उनकी ओर से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार शतक बनाया। हालांकि उन्हें हार्दिक पांड्या समेत बाकी खिलाड़ियों का सपोर्ट नहीं मिला। इसी के चलते उनकी टीम को दो अंक से महरूम होना पड़ा।

सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: केएल राहुल या ऋषभ पंत? टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में कौन होगा टीम इंडिया का विकेटकीपर, हो गया कंफर्म