Rohit SHARMA-Hardik PANDYA agreed to play together in Mumbai Indians

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है जिसको लेकर अभी से सभी फ्रेंजाइजियों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है. हालांकि, मुंबई इंडियंस के फैंस अभी काफी ज्यादा उदास नज़र आ रहे हैं. दरअसल, कुछ दिनों पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर मुंबई का अगला कप्तान बना दिया है.

रोहित शर्मा ने मुंबई ने कप्तानी वापस ले ली है जिसके बाद से रोहित शर्मा के फैंस उदास हो गए हैं. हालांकि, फैंस को लग रहा था कि मुंबई इंडियंस की इस फैसले की वजह से रोहित शर्मा आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में एक साथ खेलने के लिए तैयार हो चुके हैं.

Advertisment
Advertisment

ये दिग्गज होगा कप्तान

Rohit SHARMA-Hardik PANDYA agreed to play together in Mumbai Indians

हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा एक साथ आईपीएल 2024 खेलने के लिए तैयार हो चुके हैं लेकिन मुंबई इंडियंस की कप्तानी कौन करेगा ये बड़ा सवाल है. दरअसल, हार्दिक पांड्या को मुंबई ने अपनी टीम की कप्तानी सौंप दी है ऐसे में रोहित शर्मा को आईपीएल में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलना पड़ेगा. यानी आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या ही निभाएंगे. आईपीएल के सबसे सफल कप्तान कहे जाने वाले रोहित शर्मा को इस साल आईपीएल में हार्दिक पांड्या के कप्तानी में हिस्सा लेना होगा.

रोहित शर्मा 5 जीता चुके आईपीएल ट्रॉफी

मुंबई इंडियंस ने जैसे ही बताया कि उन्होंने आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी वापस लेकर हार्दिक पांड्या को दे दी है तो मुंबई इंडियंस के फैंस उदास हो गए और सोशल मीडिया पर टीम मैनेजमेंट के इस फैसले का विरोध करने लगे. दरअसल, मुंंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मानी जाती है और इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ रोहित शर्मा का है.

क्योंकि रोहित शर्मा ने अपने कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार ट्रॉफी दिलवाई है और इसी वजह से जब रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी ली गई तो फैंस ने विरोध करना शुरू कर दिया है.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें-रिंकू से भी ख़तरनाक बल्लेबाज हैं उनके छोटे भाई जीतू सिंह, हर गेंद पर जड़ता छक्का, अब टीम इंडिया से बुलावा

Nitish Kumar Kushwaha

Sports Journalist At Sportzwiki