Rohit Sharma will become the captain of this team, suddenly good news for Hitman fans.

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 17 यानी आईपीएल 2024 (IPL 2024) में बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। चूंकि उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें आईपीएल के आगाज से पहले ही कप्तानी से हटा दिया था।

लेकिन अब एक बार फिर हिटमैन कप्तान के तौर पर खेलते दिखाई दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर सारा मामला क्या है और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) किस टीम के कप्तान बन सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

एक बार फिर कप्तान बन सकते हैं Rohit Sharma

Rohit Sharma will become the captain of this team, suddenly good news for Hitman fans.

दरअसल, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 के आगाज से करीब 4 महीना पहले ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान पद से हटा दिया था और उनकी जगह यह जिम्मेदारी कुंग फु पांड्या यानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंपी है। इसके बाद से ही रोहित बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं, जोकि साल 2012 के बाद पहली बार देखने को मिल रहा है। लेकिन हिटमैन एक बार फिर से कप्तान बन सकते हैं। खबरों के अनुसार वह अगले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं।

चेन्नई की कमान संभाल सकते हैं रोहित शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर सकते हैं और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की लेगेसी को आगे बढ़ा सकते हैं। चूंकि उनके कप्तानी से हटने के बाद टीम को लीड करने की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं और उन्हें अभी तक कप्तानी का कुछ ख़ास अनुभव नहीं है।

ऐसे में टीम को लीड करने की जिम्मेदारी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सौंपी जा सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि रोहित ने मुंबई इंडियंस को छोड़ने का पूरा मन बना लिया है और वह अगले सीजन किसी अन्य टीम के लिए खेलेंगे।

Advertisment
Advertisment

रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड

हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने साल 2013 सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी और 2023 तक कप्तान रहे थे। इस दौरान उन्होंने टीम को 5 ट्रॉफी जिताई थी, जोकि इतने कम समय से सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है। हिटमैन ने 158 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्हें 87 में जीत और 67 में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान 4 मुकाबले टाई भी रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि अगले सीजन रोहित वाकई सीएसके को लीड करेंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें: Free Fire MAX Redeem Codes: 13 अप्रैल के रिडीम कोड्स को भारतीय सर्वर के लिए कर दिया है रिलीज, सबसे पहले मुफ्त में प्राप्त कर पाएंगे इमोट्स