shikhar-dhawan-will-retire-after-ipl-2024-hints-about-his-new-journey

Shikhar Dhawan: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होनी है और अब इस लीग के शुरू होने में महज 16 दिन ही बचे हैं। आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (CSK vs RCB) के बीच खेला जाएगा।

जबकि बात करें पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की तो उन्होंने आईपीएल शुरू होने से पहले ही संन्यास के संकेत दे दिए हैं। पंजाब किंग्स को आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 23 मार्च को मुल्लांपुर के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।

Advertisment
Advertisment

Shikhar Dhawan ने दिए संन्यास के संकेत!

शिखर धवन IPL 2024 के बाद लेंगे संन्यास! सोशल मीडिया के ज़रिए कहा-'अब एक नई यात्रा शुरु होगी' 1

पंजाब किंग्स टीम के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन उनका एक बयान जो की क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, उन्होंने अपने बयान में कहा है कि,

“प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए मोहाली ग्राउंड स्टाफ का आभारी हूं। अब हम कुछ और यादें बनाने के लिए मुल्लांपुर में एक नई यात्रा पर निकलेंगे।” बता दें कि, पंजाब किंग्स का अब होम ग्राउंड मोहाली नहीं बल्कि मुल्लांपुर होगा।”

लेकिन धवन के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि, यह आईपीएल उनका आखिरी सीजन हो सकता है। जिसके चलते वह इस सीजन अपनी टीम के साथ और बेहतरीन यादें बनाना चाहते हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2023 में शिखर धवन का प्रदर्शन

बता दें कि, शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को पंजाब किंग्स ने साल 2023 में अपनी टीम का कप्तान चुना था। आईपीएल 2023 में शिखर धवन का बल्ले से प्रदर्शन शानदार रहा था। क्योंकि, धवन ने 16वें सीजन में 11 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 11 पारियों में 142.91 की स्ट्राइक रेट और 41.44 की औसत से 373 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े थे।

लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। धवन का आईपीएल 2023 में बेस्ट स्कोर 99* रन था। वहीं, अबतक आईपीएल में धवन 217 मैचों में 35.39 की औसत से 127.18 की स्ट्राइक रेट से 6617 रन बनाए हैं। आईपीएल में धवन के नाम 2 शतक भी हैं।

यह भी पढ़ें: जिम्बाव्बे को फिसड्डी टीम समझकर चुनी गई 17 सदस्यीय टीम इंडिया, पृथ्वी शॉ कप्तान, तो 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू

IPL 2024 में पंजाब किंग्स का स्क्वाड

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विदवथ कावेरप्पा , शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।

Also Read: IPL 2025 में इस खिलाड़ी के लिए होने वाली हैं नीता अंबानी-काव्या मारन और प्रीति जिंटा की लड़ाई, तीनों ही 50 करोड़ तक में खरीदने को तैयार