shubman gill is constantly benching this player in ipl 2024 worth 2 core who's a champion player

IPL 2024: आईपीएल 2024 में एक और रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम इसकी मेजबानी कर रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी थी। दोनों टीमों की ओर से कुछ अहम बदलाव हुए हैं। हालांकि शुभमन गिल ने एक बार फिर एक चैंपियन खिलाड़ी को अंतिम-11 में मौका नहीं दिया। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अब तक केवल 2 मैच खेले हैं।

गिल ने फिर इस खिलाड़ी को नहीं दिया मौका

Shubman Gill
Shubman Gill

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत में गुजरात टाइटंस कुछ मुकाबले जीतने में सफल रही। हालांकि इसके बाद एक के बाद एक मैच वह गंवाती चली गई। इसके पीछे कई कारण मौजूद हैं। नए नवेले कप्तान शुभमन गिल हर मैच के दौरान अपने अंतिम-11 में कई सारे बदलाव कर रहे हैं। अपने ही खिलाड़ियों के ऊपर वह भरोसा नहीं दिखा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

साथ ही उन्होंने अपने ऐसे चैंपियन खिलाड़ी को बेंच पर बिठा रखा है, जो उनके लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है। दरअसल हम बात न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर केन विलियमसन की कर रहे हैं। उन्हें अब तक 2 ही मैच खेलने को मिले हैं। इसमें उनके नाम 27 रन दर्ज हैं। हालांकि फैव-4 में शामिल इस खिलाड़ी को अगर निरंतर मौके मिले, तो वह अपनी टीम के लिए टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले प्लेयर बन सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात की हालत गंभीर

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मैच नंबर-32 में आमने-सामने है। टॉस जीता था दिल्ली की टीम ने और उन्होंने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई गुजरात की हालत इस समय बेहद नाजुक है। उन्होंने अपने 4 अहम खिलाड़ियों का विकेट केवल 30 रनों के स्कोर पर गंवा दिया है। क्रीज पर इस वक्त ऑलराउंडर राहुल तेवतिया और अभिनव मनोहर मौजूद हैं।

 

यह भी पढ़ें: VIDEO: बिल्ली से भी तेज निकले आवेश खान, 1 सेकंड से भी कम समय में लपका अविश्वनीय कैच

Advertisment
Advertisment