t20-world-cup-2024-possible-team-india-squad

T20 World Cup 2024:इन्तहा हो गई, इंतज़ार की’, जी हाँ, फैंस कब से इस आस में बैठे हैं कि कब BCCI टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करेगी। अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक भारतीय टीम का ऐलान होना है लेकिन इसी बीच अटकलों का दौर ऐसा चला है कि लोगों की जिज्ञासा अपनी चरम सीमा पर आ गई है। फैंस तो खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

हालांकि, इसी बीच एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जो फैंस की उत्सुकता थोड़ी बहुत ठंडी पड़ सकती है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) को लेकर एक बड़ी जानकारी भी सामने आई है। आइये जानते हैं, क्या है वो जानकारी।

Advertisment
Advertisment

T20 World Cup 2024 पर आई बड़ी अपडेट

बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई। इसमें ये बात पता चली कि लगभग वो कौन से 15 खिलाड़ी होंगे, जो आगामी टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक BCCI जो टीम चुन सकती है, उसमे 15 खिलाड़ी होंगे और 5 को स्टैंडबाई पर शामिल किया जा सकता है।

पहले ये अपडेट थी कि रियान पराग स्क्वॉड का हिस्सा होंगे लेकिन मौजूदा जानकारी में ये होता दिख नहीं रहा है। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं और उपकप्तान हार्दिक पांड्या ही रहने वाले हैं। इसके आलावा टीम में विराट कोहली के रहने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

ईशान किशन हो सकते हैं बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) को लेकर जो मौजूदा अपडेट है, उसमे ईशान किशन का नाम नहीं है। मतलब कहीं ना कहीं ये कहा जा सकता है कि ईशान और BCCI के रिश्ते कुछ ठीक नहीं है क्योंकि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर ये बोर्ड ने पहले ही संकेत दे दिए थे। इसके आलावा जायसवाल और गिल बतौर ओपनर स्क्वॉड में दिखाई दे रहे हैं तो ऐसे में ईशान किशन की जगह बनती नहीं दिखाई दे रही है।

Advertisment
Advertisment

वजह है, उनका ओपनर होना और जहाँ तक कीपिंग की बात है, तो यहाँ मौजूदा जानकारी के हिसाब से बोर्ड की पहली पसंद ऋषभ पंत, संजू सैमसन और केएल राहुल होने वाले हैं। बता दें कि जो 20 खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं, उनमें से 15 को स्क्वॉड में रखा जाएगा जबकि 5 रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जाएंगे।

विराट कोहली पर भी है अपडेट

आपको बता दें कि विराट कोहली को लेकर काफी सस्पेंस था कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में मौका मिलेगा या नहीं लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है, उसके हिसाब से कोहली वर्ल्ड कप खेल रहे हैं और हो सकता है कि वो रोहित के साथ ओपनिंग भी करें। विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में अब तक 7 मैचों में 361 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप भी उनके सिर पर है।

इसके साथ ही वो एक शतक तक जड़ चुके हैं। वहीं, रोहित भी एक शतक के साथ 261 रन बना चुके हैं। ऐसे में ये जोड़ी अगर पारी की शुरुआत करती है, तो रिंकू सिंह की जगह बन जाएगी और भारत को एक आक्रामक शुरुआत भी मिलेगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए संभावित टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, ऋषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल

ये भी पढें: अपने देश का बब्बर शेर है ये 2 करोड़ी खिलाड़ी, नाम से ही कांपते गेंदबाज, लेकिन IPL 2024 में गिल ने पानी पिलाने को किया मजबूर