IPL 2024 में कोहली-रोहित से भी ज्यादा फीस लेंगे ये 5 खिलाड़ी, इनकी सैलरी जानकार उड़ जायेंगे होश 1

महज कुछ ही दिनों के बाद IPL 2024 की शुरुआत होने जा रही है और इस मेगा इवेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है और इसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बहुत पैसा मिलता है।

इसी वजह से समय-समय पर ट्रोलर्स के द्वारा यह सवाल भी उठाए जाते हैं कि खिलाड़ी अब अंतर्राष्ट्रीय और डोमेस्टिक क्रिकेट को नजर अंदाज कर सिर्फ आईपीएल खेलने के लिए उत्साहित रहते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्हें आईपीएल में भाग लेने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा से ज्यादा रुपए मिल रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 में इन खिलाड़ियों को मिल रहा है कोहली-रोहित से ज्यादा पैसा

IPL 2024 में कोहली-रोहित से भी ज्यादा फीस लेंगे ये 5 खिलाड़ी, इनकी सैलरी जानकार उड़ जायेंगे होश 2

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को IPL 2024 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है। मिचेल स्टार्क ने अपने आईपीएल करियर का आखिरी मैच साल 2016 में खेला था और साल 2018 में इन्हें केकेआर ने अपने स्क्वाड में शामिल किया था मगर इन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को स्क्वाड से बाहर कर लिया था। अब IPL 2024 की नीलामी में केकेआर की मैनेजमेंट ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये की भारी भरकम कीमत में अपने साथ जोड़ा है।

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को तीनों ही प्रारूपों का खिलाड़ी माना जाता है और IPL 2024 की नीलामी में इन्हें सन राइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने साथ 20.25 करोड़ रुपए की भारी भरकम कीमत के साथ जोड़ा है। पैट कमिंस के ऊपर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी अपना इंट्रेस्ट दिखाया था मगर अंत में हैदराबाद की टीम ने बाजी मार ली और इन्हें अपने स्क्वाड में शामिल किया।

सैम करन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) ने पिछले कुछ सालों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया था और उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद ही IPL 2023 की नीलामी में पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट ने इन्हें भारी-भरकम कीमत के साथ अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद अब IPL 2024 में भी इन्हें रिटेन किया गया है और ये IPL 2024 में भी पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट ने IPL 2023 की नीलामी में 18.5 करोड़ रुपयों में सैम करन को अपने साथ जोड़ा था।

Advertisment
Advertisment

कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को उनके आईपीएल करियर के पहले ही सीजन में भारी भरकम कीमत मिली थी। IPL 2023 की नीलामी में कैमरन ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने साथ जोड़ा था। लेकिन IPL 2024 से पहले कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मैनेजमेंट ने ट्रेड के माध्यम से अपने स्क्वाड में शामिल किया है। अब IPL 2024 में कैमरन ग्रीन, RCB की टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

केएल राहुल

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल IPL 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं और बतौर कप्तान लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए यह उनका तीसरा सीजन है। IPL 2024 में भाग लेने के लिए केएल राहुल को LSG की मैनेजमेंट के द्वारा 17 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम इंडिया, विश्व कप 2023 वाले सिर्फ 6 खिलाड़ी शामिल

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...