this indian player doen't deserve to get place in T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी उत्साह है। दरअसल इस बार यह टूर्नामेंट और भी अधिक खास रहने वाला है। पहली बार एक साथ 20 टीमें खिताब के लिए आपस में प्रतियोगिता करेंगी। टीम इंडिया ने विश्व कप (T20 World Cup 2024) को लेकर कुछ तैयारियां कर ली है। बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंप दी है। वहीं स्क्वॉड का चुनाव अभी होना बाकी है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को एक खिलाड़ी को न चुनने की जिम्मेदारी होगी।

T20 World Cup 2024 में इस खिलाड़ी को न चुने भारत

T20 World Cup 2024

Advertisment
Advertisment

1 जून से टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का आगाज होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में यह टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। अब से कुछ ही महीनों बाद शुरु होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में खेलने वाली सभी टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। टीम इंडिया ग्रुप-ए में मौजूद है। उनके पास इस साल कप जीतने का मौका है। हालांकि उन्हें एक कठोर निर्णय लेना पड़ेगा। अपनी स्ट्राइक रेट के लिए आलोचनाओं का शिकार होने वाले केएल राहुल (KL Rahul) को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में जगह नहीं देनी होगी।

टी20 फॉर्मैट में अच्छा नहीं रहा है स्ट्राइक रेट

केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। हालांकि उनका करियर चोट के चलते अधिक लंबा नहीं रहा है। उन्होंने भारत की तरफ से 50 टेस्ट, 75 वनडे और  72 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 2863 रन, वनडे में 2820 रन और टी20 में 2265 रन दर्ज है। टी20 में अक्सर वह अपनी स्ट्राइक रेट के लिए आलोचनाओं का शिकार होते हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मैट में वह केवल 139.12 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाए हैं। इसी के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में उनकी जगह नहीं बनती।

आईपीएल 2024 में अब तक ऐसा रहा है प्रदर्शन

केएल राहुल का टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में खेलना पूरा तरह से इस बात पर निर्भर करता, कि वह आईपीएल 2024 में कैसा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि अभी तक उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 6 मैचों में 138.78 के स्ट्राइक रेट से 204 रन ठोके हैं। केएल का इस दौरान औसत 34 का रहा है। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 58 का रहा है। देखना है आने वाले मैचों में इस विकेटकीपर बल्लेबाज की परफॉर्मेंस कैसी रहती है।

 

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: IPL 2024 के बीच हार्दिक पांड्या से छिनी जाएगी कप्तानी, दोबारा से रोहित शर्मा बनेंगे मुंबई के कप्तान