1 साल में अर्श से फर्श पर आ गया इस खिलाड़ी का करियर, रोहित-द्रविड़ से पंगा लेने की मिली सजा, भरी जवानी में करियर बर्बाद 1

द्रविड़ (Dravid): भारतीय क्रिकेट टीम के हर एक खिलाड़ी की महत्व सभी क्रिकेट फैंस जानतें हैं और इस लिए सभी ही खिलाड़ियों को टीम इंडिया के फैंस से खूब प्यार मिलता है। हालांकि, इस समय आईपीएल 2024 (IPL 2024) खेला जा रहा है। जिसमें कई युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है और कुछ खिलाड़ियों अब आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

वहीं, आज हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात करेंगे जो पिछले साल टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी था। लेकिन उस खिलाड़ी को हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से पंगा लेना भारी पड़ा है।

Advertisment
Advertisment

यह खिलाड़ी 1 साल में अर्श से फर्श पर आ गया

1 साल में अर्श से फर्श पर आ गया इस खिलाड़ी का करियर, रोहित-द्रविड़ से पंगा लेने की मिली सजा, भरी जवानी में करियर बर्बाद 2

हम बात कर रहें हैं टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) की। जो वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन साल 2023 के अंत तक ईशान किशन को टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा। जबकि अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया था।

जिसमें से ईशान किशन का नाम शामिल नहीं था। जबकि ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी मौका नहीं मिला है। वहीं, अभी हाल ही में खेले गए इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ सीरीज में भी ईशान किशन की जगह उनसे युवा खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ। लेकिन ईशान को मौका नहीं मिला। ईशान किशन ने सोचा भी नहीं होगा कि, इतनी जल्दी उनका करियर तबाह हो जाएगा।

इस वजह से नहीं मिल रही है जगह

बता दें कि, ईशान किशन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में मौका मिला था। लेकिन उन्होंने मेंटल थकान का बहाना कर टीम इंडिया से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद ईशान किशन को घरेलु क्रिकेट में नहीं बल्कि आईपीएल 2024 की तैयारियों में खेलते देखा गया।

Advertisment
Advertisment

जिसके बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ईशान किशन को लेकर बड़ा बयान दिया था और कहा था कि, टीम इंडिया में वापसी ले लिए पहले खिलाड़ी घरेलु क्रिकेट में खेलें। लेकिन ईशान किशन ने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद से उन्हें टीम इंडिया और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दोनों से ही बाहर कर दिया गया।

आईपीएल 2024 में भी रहा है खराब प्रदर्शन

जबकि ईशान किशन का आईपीएल 2024 में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। ईशान किशन मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अबतक इस सीजन 12 मैचों में मात्र 1 अर्धशतक की मदद से 266 रन बना पाए हैं।

ईशान किशन का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में बेहद ही खराब रहा है। जिसे देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि, मुंबई इंडियन टीम ईशान को आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर सकती है। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में 15.25 करोड़ रुपए में खरीदी थी।

Also Read: इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी देखते हुए आँख में पट्टी बाँध लेते हैं अगरकर, कभी नहीं दिया टीम इंडिया में मौका