This veteran cricketer responsible for Rohit Sharma hardik pandya conflict

Rohit Sharma: टीम इंडिया के अंदर खिलाड़ियों के बीच मतभेद का होना कोई नई बात नहीं है। पहले भी कई मौकों पर दो प्लेयर्स के बीच अनबन की खबरें आ चुकी हैं। वहीं इस समय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या वो दो खिलाड़ी हैं, जिनके बीच सब कुछ ठीक नहीं है। दरअसल पिछले साल आईपीएल 2024 को लेकर टीमों के बीच हुई ट्रेडिंग के दौरान हार्दिक गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे।

इतना ही नहीं, इस फ्रेंचाइजी ने रोहित को कप्तानी से हटाकर इस धाकड़ ऑलराउंडर को कमान सौंप दी थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। हालांकि इस पूरे मामले के पीछे जिस खिलाड़ी का हाथ है, उसका खुलासा हो गया है। आइए विस्तार से उसके बारे में जानते हैं।

Advertisment
Advertisment

Rohit Sharma-हार्दिक पांड्या के बीच विवाद के पीछे इस शख्स का हाथ

Rohit Sharma Hardik Pandya
Rohit Sharma Hardik Pandya

आईपीएल 2024 के लिए हुई ट्रेडिंग के दौरान फैंस के बीच काफी खलबली मची थी। दरअसल पिछले दो सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले हार्दिक पांड्या अचानक मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए। इसके बाद MI ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर, हार्दिक के हाथों में जिम्मेदारी सौंप दी। हालांकि यह सब इतना अचानक हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। पांच बार इस टीम को चैंपियन बनाने वाले कप्तान के साथ मुंबई ने इस तरह का सुलूक किया। इन सबके पीछे टीम के हेड कोच मार्क बाउचर का हाथ था।

यह भी पढ़ें: James Anderson Biography: जेम्स एंडरसन की जीवनी, उम्र, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, पत्नी, परिवार और कुछ रोचक तथ्य

एक पॉडकास्ट में किया था बड़ा खुलासा

मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाने की वजह का खुलासा किया। दरअसल पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने एक पॉडकास्ट के जरिए इस रहस्य के ऊपर से पर्दा हटाया था। उन्होंने बताया कि रोहित के ऊपर से कप्तानी का दबाव हटाने के लिए यह निर्णय लिया गया था। हालांकि रोहित की वाइफ रितिका सजदेह ने उस वीडियो के नीचे कमेंट कर के इसे पूरी तरह से गलत बताया था।

बाउचर (Mark Boucher) ने बातचीत के दौरान कहा, “पिछले कुछ सीजन से उनका बल्ला खामोश रहा था। हां, लेकिन उन्होंने कप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। मैंने पूरे मुंबई इंडियंस समूह के साथ बात करने के बाद सोचा कि, शायद हमें उनके ऊपर से कप्तानी का दबाव हटाकर, उन्हें बल्लेबाज के रूप में खेलने देना चाहिए।”

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल की आतिशी पारी की फैन हुई इस भारतीय खिलाड़ी की पत्नी, सरेआम तारीफों के बांधे पुल, VIDEO वायरल