IPL 2024 Auction

IPL 2024: हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की समाप्ति हुई थी जिसके फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। और टीम इंडिया (Team India) की हराने में जिस खिलाड़ी का सबसे बड़ा योगदान था। उसी खिलाड़ी को आईपीएल 2024 (IPL 2024) की नीलामी में ये फ्रेंचाइजी 34.7 करोड़ तक की राशि देकर अपनी टीम में शामिल करने के लिए तैयार हैं।

वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ट्रेविस हेड (Travis Head) हैं जो आईपीएल 2024 (IPL 2024) के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर वो टीम कौनसी हैं जिनकी निगाहें ट्रेविस हेड पर टिकी हुई हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 की तैयारियों में जुटी सभी टीमें

IPL 2024 Auction

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आयोजन अप्रैल के महीने में हो सकता है जिसको लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। मगर 19 नवंबर को आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन होना है। जिस वजह से सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी टीम बनाने में जुट गई हैं। उन्हीं फ्रेंचाइजीयों में एक फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जो ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ओपनर ट्रेविस हेड पर पैसों की बरसात करने जा रही हैं। वो आईपीएल फ्रेंचाइजी कोई और नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) है। जिसने अभी तक एक भी बार आईपीएल का ख़िताब नहीं जीता है।

ट्रेविस हेड पर लगेगी करोड़ो की बोली!

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) ऑक्शन से पहले ही ट्रेविस हेड को अपनी टीम में शामिल करने का मन बना लिया है। जिनके लिए मैनेजमेन्ट ऑक्शन के दौरान करोड़ो की बोली लगाने को तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार मैनेजमेन्ट हर किमत पर हेड को अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहती है। जिसके लिए वह 35 करोड़ तक की बोली लगाने को तैयार हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। मगर हेड ने वर्ल्ड कप के दौरान जैसा प्रदर्शन किया था। उसे देखते हुए उनका सबसे महंगा बिकना तय माना जा रहा है।

वर्ल्ड कप 2023 में ट्रेविस हेड का प्रदर्शन

ट्रेविस हेड चोटिल होने की वजह से शुरुआती मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का साथ नहीं निभा सके थे। मगर उन्होंने जैसे ही वापसी की उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने मुड़कर वापस नहीं देखा। और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हेड ने वर्ल्ड कप 2023 में सिर्फ 6 ही मुकाबले खेले थे जिसमें उनके बल्ले से 54.83 की औसत के साथ 329 रन निकले हैं। जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक भी शामिल है। बताते चलें कि हेड ने आखिरी बार साल 2017 में आरसीबी की ओर से ही खेला था। ऐसे में उन्हें एक बार फिर आरसीबी की ओर से खेलते देखा जा सकता है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: विराट कोहली युग में पैदा होने की सजा भुगत रहा ये भारतीय खिलाड़ी, टैलेंट में सचिन-ब्रेडमैन से कम नहीं