Nicholas Pooran and Krunal Pandya Fight: आईपीएल 2026 का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में घरेलू टीम लखनऊ ने DLS की मदद से 9 रनों से बाजी मारी। LSG की पारी के दो-तीन बार बारिश आने से लगभग एक घंटे से ज्यादा का समय खराब हुआ, इसी वजह दोनों पारी में एक-एक ओवर की कटौती हुई और गेम 19-19 ओवर का खेला गया।
इस मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के कारण रोमांच की कमी नहीं रही लेकिन बीच में एक पल ऐसा भी आया, जब लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रुणाल पांड्या के बीच गर्मागर्मी का माहौल बन गया। हालांकि, मैच के दौरान ज्यादा बात आगे नहीं बढ़ी लेकिन इसके बाद में दोनों के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया है।
LSG vs RCB मैच के दौरान लखनऊ की पारी के दौरान शुरू हुआ मामला

दरअसल, इस मामले की शुरुआत LSG की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब अपनी टीम का पहला विकेट गिरने के बाद निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) बल्लेबाजी के लिए आए। इस दौरान क्रुणाल पांड्या ने उन्हें पहली ही गेंद पर बाउंसर डाली, लेकिन पूरन ने उसे जाने दिया। इसके बाद, अगली गेंद भी क्रुणाल ने वैसी ही डाली लेकिन इस बार बाएं हाथ के बल्लेबाज ने फ्लैट बैट से लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला और सिंगल लिया।
इस दौरान जब निकोलस पूरन नॉन स्ट्राइक एन्ड पर पहुंचे तो क्रुणाल उनके पास कुछ कहते हुए गए। इस पर पूरन ने भी रिएक्ट किया और RCB के ऑलराउंडर की आंखों से आंके मिलाकर बात की। हालांकि, इसके बाद दोनों अलग हो गए लेकिन शायद इनके बीच कहानी खत्म नहीं हुई थी और फिर मैच के बाद ये एक-दूसरे से हाथापाई करते नजर आए।
मुकाबले के बाद निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और क्रुणाल पांड्या के बीच जमकर हुई मारपीट
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बाद, जब इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना होता है तो निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) हाथ बढ़ाते हुए क्रुणाल पांड्या का कॉलर पकड़ लेते हैं और फिर उनकी गर्दन पकड़कर धक्का भी देते हैं। इसके बाद, क्रुणाल को उंगली दिखाते हुए पूरन कुछ कहते भी नजर आते हैं।
Friendly fight between Pooran and Krunal pic.twitter.com/iexSPh63lM
— RCB Xtra (@Rcb_Xtra) May 8, 2026
हालांकि, इस दौरान क्रुणाल का शांत रवैया देखने को मिलता है और उनकी तरफ से गुस्सा देखने को नहीं मिलता है। वह पूरन को कुछ समझाते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इनके बीच कोई गंभीर लड़ाई नहीं थी और दोस्ताना रवैया था। बता दें कि निकोलस पूरन के साथ क्रुणाल कई सीजन खेल चुके हैं, क्योंकि वो RCB से पहले LSG में ही शामिल थे।
मैच में कैसा रहा निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और क्रुणाल पांड्या का प्रदर्शन
LSG vs RCB मुकाबले में अगर दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने 23 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, क्रुणाल की बात करें तो उन्होंने गेंदबाजी के दौरान चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट हासिल किया। वहीं, बल्लेबाजी में 16 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन नाबाद बनाए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।
FAQs
LSG की पारी के किस ओवर में निकोलस पूरन से सबसे पहली बार क्रुणाल पांड्या उलझे थे?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के दौरान आई चौंकाने वाली खबर, स्टार क्रिकेटर के घर से मिली रिश्तेदार की लाश, जांच में जुटी पुलिस