Posted inक्रिकेट (Cricket)

सूर्या के बाद Shreyas Iyer नहीं Hardik Pandya होंगे भारत के नए टी20 कप्तान, अचानक बदला सारा खेल

सूर्या के बाद Shreyas Iyer नहीं Hardik Pandya होंगे भारत के नए टी20 कप्तान, अचानक बदला सारा खेल 1

Hardik Pandya New T20I Captain Of India: आईपीएल 2026 के बीच अचानक से टीम इंडिया की टी20 कप्तानी चर्चा में आ गई है। माना जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, सूर्यकुमार यादव को बल्ले से खराब फॉर्म के बावजूद एक-दो सीरीज में और मौका दिया जा सकता है लेकिन अब लगता है कि चयन समिति ने बदलाव का मन बना लिया है और इसकी शुरुआत आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के साथ हो सकती है।

हालांकि ज्यादातर रिपोर्ट्स में नए कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर का नाम सामने आ रहा, क्योंकि उन्होंने आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के साथ फाइनल खेला। वहीं, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन भी बनाया था। लेकिन अब भारत के नए टी20 कप्तान की रेस में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की भी एंट्री हो गई है।

टीम इंडिया के T20I कप्तानी के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम भी आया सामने

सूर्या के बाद Shreyas Iyer नहीं Hardik Pandya होंगे भारत के नए टी20 कप्तान, अचानक बदला सारा खेल

सूर्यकुमार यादव ने 2024 में श्रीलंका दौरे से पूर्णकालिक टी20 कप्तान के रूप में टीम इंडिया की कमान संभाली थी। तब से उनके नेतृत्व में भारत का प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा और सभी द्विपक्षीय सीरीज में जीत हासिल की। वहीं, 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया। हालांकि, इस दौरान उनका बल्लेबाजी फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा। वहीं, उनकी कलाई की चोट भी लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। इसी वजह से 2028 टी20 वर्ल्ड कप और LA ओलंपिक्स को देखते हुए अभी से नए कप्तान की नियुक्ति पर विचार किया जा रहा है।

इस रेस में सबसे आगे श्रेयस अय्यर का नाम बताया जा रहा था लेकिन अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी एंट्री ले चुके हैं जब सूर्या को फुल टाइम कप्तान बनाया गया था, तब भी हार्दिक की दावेदारी काफी मजबूत थी और उन्होंने कई सीरीज में कप्तानी भी की थी लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति ने उनके ऊपर भरोसा नहीं जताया था।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मिलेगी इंडिया की टी20 में कमान?

ऐसे में माना जा रहा था कि शायद अब आगे टी20आई में कप्तानी के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नाम पर चर्चा नहीं की जाएगी लेकिन एक बार फिर उनके रेस में शामिल होने की जानकारी मिली है। बतौर ऑलराउंडर हार्दिक टीम के एक्स फैक्टर हैं और उन्होंने लगातार दो वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाकर टीम इंडिया की चैंपियन बनने में मदद की है। इसके अलावा गुजरात टाइटंस के साथ भी उन्हें काफी सफलता हासिल हुई थी और कप्तान के रूप में डेब्यू सीजन में ही खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था और फिर अगले सीजन का फाइनल भी खेला था।

हालांकि, मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ज्यादा सफलता नहीं हासिल हुई है और टीम आईपीएल 2026 से बाहर होने की कगार पर है। इसके बावजूद हार्दिक का नाम सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी की रेस में शामिल बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि चयनकर्ता उनके अनुभव और काबिलियत को अहमियत दे सकते हैं।

16 T20I मैचों में हार्दिक पांड्या संभाल चुके हैं भारतीय टीम की कमान

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने साल 2022 से 2023 के बीच टीम इंडिया को 16 टी20 मैचों में लीड किया। इस दौरान 10 मैचों में जीत का स्वाद चखा, वहीं 5 में हार का भी सामना करना पड़ा। जबकि 1 मुकाबला टाई रहा। उनका जीत प्रतिशत 62.5 रहा।

हालांकि, फिर उन्हें टी20आई में ज्यादा मौके नहीं मिले और कप्तानी सूर्यकुमार यादव ने की। इसके बाद, रोहित शर्मा वापस आ गए और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाकर संन्यास ले लिया और फिर सूर्या ने पूर्णकालिक कमान संभाली।

FAQs

हार्दिक पांड्या ने अब तक कितने मैचों में टीम इंडिया की टी20आई में कप्तानी की है?
16

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में ई-सिगरेट पीना पड़ा भारी, सुनाई गई Yuzvendra Chahal को सजा, अब हवालात की भी करेंगे सैर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!