Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 के दौरान आई चौंकाने वाली खबर, स्टार क्रिकेटर के घर से मिली रिश्तेदार की लाश, जांच में जुटी पुलिस

IPL 2026 के दौरान आई चौंकाने वाली खबर, स्टार क्रिकेटर के घर से मिली रिश्तेदार की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Dead Body Found At Star Cricketer’s house: IPL 2026 के बीच कई क्रिकेटर्स मुश्किल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ इस लीग में खेलते हुए विवादों में फंस गए, जबकि कुछ बाहरी खिलाड़ी रहे। जहां रियान पराग और युजवेंद्र चहल वेपिंग को लेकर आलोचना झेल रहे हैं, वहीं इन पर एक्शन भी लिया गया है। वहीं, पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे।

वहीं, अब एक पूर्व क्रिकेटर (Cricketer) से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है, जिसके घर में उसके ही रिश्तेदार की लाश बरामद हुई है। इसके बाद से ही हलचल मची हुई है कि ये सब कैसे हुआ। तो चलिए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

पूर्व क्रिकेटर (Cricketer) के घर मिली रिश्तेदार की लाश, मचा हड़कंप

IPL 2026 के दौरान आई चौंकाने वाली खबर, स्टार Cricketer के घर से मिली रिश्तेदार की लाश, जांच में जुटी पुलिस

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर (Cricketer) अरविंद डी सिल्वा के घर से एक डेड बॉडी पाई गई है। 1996 वर्ल्ड कप जीतने वाले श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे डी सिल्वा उस समय अपने घर पर नहीं थे लेकिन उनके यहां डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है, क्योंकि यह उनके बहनोई की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार एयरबस रिश्वत कांड में अहम भूमिका निभाने वाले श्रीलंका एयरलाइंस के पूर्व सीईओ कपिला चंद्रसेना कथित तौर पर अपने बहनोई, पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर अरविंद डी सिल्वा के आवास पर फांसी पर लटके पाए गए। उन पर जमानत की शर्तों के कथित उल्लंघन के आरोप में अदालत द्वारा पुनः गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था। उनकी अचानक मृत्यु ने लंबे समय से चल रहे एयरबस विमान खरीद कांड पर एक गहरा और चिंताजनक साया डाल दिया है, यह मामला श्रीलंका की राष्ट्रीय एयरलाइन को वर्षों से परेशान कर रहा है।

गिरफ्तारी के वारंट के बाद, अरविंद डी सिल्वा के बहनोई की मौत

एयरबस रिश्वत कांड में दोषी पाए गए कपिला चंद्रसेना की मृत्यु कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट द्वारा 7 मई को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के ठीक एक दिन बाद हुई है। रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच आयोग (CIABOC) ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अनुपयुक्त जमानतदार पेश करके शर्तों का उल्लंघन किया है।

चंद्रसेना को 2013 में 23 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के 10 एयरबस विमानों की खरीद से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार मामले में कड़ी जमानत पर रखा गया था। उन पर और उनकी पत्नी पर ब्रुनेई की एक फर्जी कंपनी के माध्यम से 20 लाख अमेरिकी डॉलर की रिश्वत लेने का आरोप था।

आत्महत्या की आशंका

जानकरी के मुताबिक जब अधिकारी चंद्रसेना को गिरफ्तार करने के लिए बार्न्स प्लेस, कोलंबो 7 स्थित आवास पर गए, तो उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक तिपहिया टैक्सी में बैठकर वहां से प्रस्थान किया और फिर अपने बहनोई, श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट (Cricketer) दिग्गज अरविंद डी सिल्वा के आवास पर चले गए। इसके बाद, उन्हें मृत पाया गया। पुलिस की तरफ से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यह आत्महत्या है या मर्डर। प्रवक्ता ने बताया कि अभी जांच जारी है।

FAQs

किस पूर्व क्रिकेटर (Cricketer) के घर उसके बहनोई की लाश पाई गई?
अरविंद डी सिल्वा

यह भी पढ़ें: इधर चल रहा IPL 2026, उधर मैच फिक्सिंग के आरोप में पकड़े गए 4 खिलाड़ी, सभी को किया गया सस्पेंड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!