Ellyse perry all round brilliance led rcb defeat mi in a WPL 2024 battle read full report match

WPL 2024: वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 में एक और महामुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थी। आरसीबी ने मुकाबले को 7 विकेटों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ उन्होंने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। डब्लूपीएल 2024 (WPL 2024) में मिली इस जीत में उनकी हीरो रहीं स्टार क्रिकेटर एलिस पेरी। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाते हुए 6 विकेट हासिल किए।

WPL 2024: मुंबई इंडियंस की शर्मनाक बल्लेबाजी

WPL 2024)
WPL 2024)

डब्लूपीएल 2024 (WPL 2024) की दो सबसे बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर हुई। टॉस जीतने के बाद आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग का न्योता पाकर खेलने उतरी मुंबई की दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। हेली मैथ्यूज ने 26 व सजीवन साजना ने 30 रनों का अहम योगदान दिया। हालांकि इसके बाद एलिस पेरी ने 6 विकेट लेकर उनकी कमर तोड़ दी। आखिरी में MI 19 ओवरों में महज 113 रन का न्यूनतम स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: शमी की वापसी, तो अर्जुन समेत 3 युवा ऑलराउंडर्स का डेब्यू, रोहित शर्मा कप्तान, बांग्लादेश टेस्ट में ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम इंडिया

आरसीबी ने प्लेऑफ में पहुंचने का दावा किया पक्का

WPL 2024
WPL 2024

मुंबई इंडियंस द्वारा डब्लूपीएल 2024 (WPL 2024) में मिले 114 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने आई आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने अपने शुरुआती तीन विकेट केवल 39 रनों के स्कोर पर ही गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद एलिस पेरी और ऋचा घोष ने न केवल अपनी टीम को संभाला, बल्कि जीत की मंजिल तक पहुंचाकर ही दम लिया। पेरी ने गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी 40 रनों का अहम योगदान दिया। वहीं ऋचा ने 28 गेंदों में 36 रन ठोक अपनी टीम को 7 विकेटों से एक धमाकेदार जीत दिला दी।

WPL 2024 प्वॉइंट्स टेबल में आया फेरबदल

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ डब्लूपीएल 2024 (WPL 2024) में मिली जीत के बाद प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखने का काम किया। इस जीत के साथ उन्होंने दो अंक हासिल किए। अंक तालिका पर नजर डालें तो स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली इस टीम के अब 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार सहित कुल 8 अंक हो गए हैं और वह तीसरे पायदान पर फिलहाल मौजूद है। वहीं हार के बावजूद मुंबई 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है।

 

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप से पहले मालामाल हुए ये खिलाड़ी, जय शाह ने कर दी पैसों की बारिश, तो विराट कोहली का हुआ बुरा हाल!