3 दिग्गज रेसलर जो WrestleMania XL में CM Punk के हो सकते हैं प्रतिद्वंद्वी 1

WrestleMania XL: WWE में CM Punk का करियर काफी शानदार रहा है। वो लंबे समय से रिंग में दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं। उन्होंने 2005 में डब्लू डब्लू ई के साथ अपना सफर शुरू किया है। पंक ने कई महान उपलब्धियां प्राप्त की है, जिसमें दो बार WWE चैंपियनशिप, तीन बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और एक-एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रहे हैं। साथ ही AEW में भी उन्होंने काफी काम किया है। उनको WWE के द्वारा काफी बढ़िया पुश मिला था।

आपको बता दें कि साल 2024 के रॉयल रंबल में पंक ने लगभग 10 साल के बाद वापसी की थी। उन्हें देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित दिखाई दिए थे लेकिन उन्हें रॉयल रंबल में चोट लग गई थी, जिस वजह से वो इन-रिंग एक्शन से दूर नजर आ रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 दिग्गज रेसलर्स को लेकर बात करेंगे, जो  WrestleMania XL में CM Punk के प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: 3 WWE सुपरस्टार जो रोमन रेंस के खिलाफ कोडी रोड्स की मैच जीतने में कर सकते हैं मदद

1) पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर

पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर
पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर

WWE साल 2024 के रॉयल रंबल में CM Punk ने लगभग 10 सालों के बाद वापसी की थी। उन्हें देखकर दर्शकों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। हालांकि, वो रंबल में सुपरस्टार्स को ज्यादा डोमिनेट करने में असमर्थ रहे थे। उन्हें ड्रू मैकइंटायर के द्वारा एलिमिनेट किया गया था। हालांकि, एलिमिनेशन के पहले स्कॉटिश वॉरियर ने एक फ्यूचर शॉक डीडीटी हिट किया था, जिससे वो चोटिल भी हो गए हैं। अगर WrestleMania XL में पंक की वापसी होती है, तो स्कॉटिश वॉरियर प्रतिद्वंदी के रूप में बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

2)  वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस 

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस 
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस

WWE में सैथ रॉलिंस पिछले कई महीनों से वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन बने हुए नजर आ रहे हैं। वो इस वक्त कोडी रोड्स के साथ सैगमेंट में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, उनकी स्टोरीलाइन में सही से प्रतिद्वंदी नहीं मिल रहा है। अगर WrestleMania XL में पंक की वापसी के संकेत हैं, तो इन दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स के बीच काफी तगड़े मुकाबलों का आयोजन हो सकता है, जो फैंस को काफी पसंद आएंगे।

3) डॉमिनिक मिस्टीरियो बढ़िया विकल्प हो सकते हैं

डॉमिनिक मिस्टीरियो बढ़िया विकल्प हो सकते हैं 
डॉमिनिक मिस्टीरियो बढ़िया विकल्प हो सकते हैं

साल 2024 में  CM Punk ने अपना एक भी सिंगल्स मैच नहीं लड़ा है। वो सिर्फ रॉयल रंबल में नजर आए थे, जिसमें उनको चोट लग गई थी और वो अभी तक इन-रिंग एक्शन में दूर रहे हैं। हालांकि, 30 दिसंबर 2023 को अंतिम मैच डॉमिनिक मिस्टीरियो से हुआ था। इस वजह से WrestleMania XL में उनकी वापसी होती है, तो प्रतिद्वंदी के रूप में मिस्टीरियो सही विकल्प हो सकते हैं। इनके बीच में जोरदार मैचों का आयोजन हो सकता है, जो फैंस को काफी पसंद आ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: WWE के 5 मिड कार्ड रेसलर जो बिना चीटिंग के रोमन रेंस को पिन करके हरा चुके हैं