ये हैं वो 3 जबरदस्त पिक्स जोकि WWE Draft 2024 में होने की संभावना हैं 1

Draft: WWE का अगला लाइव इवेंट Draft 2024 होने वाला हैं जोकि Raw और SmackDown के रोस्टर को पूरी तरह से बदलेगा। आपको बता दें कि यह इवेंट दो नाईट्स में आयोजित किया जा रहा हैं। Night 1 का आयोजन SmackDown (26 अप्रैल 2024) और Night 2 का आयोजन Raw (29 अप्रैल 2024) को होगा। इस इवेंट में NXT के सुपरस्टार्स की भी चौंकाने वाली एंट्री होंगी। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त पिक्स को लेकर चर्चा करेंगे जोकि ड्राफ्ट में होने की संभवना हैं।

यह भी पढ़े: WWE Draft 2024: मैच कार्ड और दो दिनों के तगड़े एक्शन को भारत में कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकते हैं? जानिए महत्वपूर्ण डिटेल्स

Advertisment
Advertisment

ये हैं वो 3 पिक्स जो WWE Draft में देखने को मिल सकते हैं

#3) The Bloodline Raw में जा सकता हैं

मौजूदा समय में WWE SmackDown के मेन रोस्टर में The Bloodline का बोलबाला रहा हैं। उन्होंने करीबन 4 सालों से बादशाहत को कायम रखा हैं। हालांकि, ड्राफ्ट 2024 में ब्लडलाइन Raw में जा सकता हैं क्योंकि ब्लू ब्रांड के जनरल मैनेजर के साथ नोक-झोक देखने को मिल चुकी हैं, जिस वजह से द ब्लडलाइन रेड ब्रांड में जाने का निर्णय ले सकते हैं।

#2) इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी जेन SmackDown में जा सकते हैं

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सैमी जेन का नाम दर्ज है। वो अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को SmackDown में ले जा सकते हैं। उन्होंने Raw में चेड गेबल के खिलाफ अपनी आईसी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। इस वजह से जेन SmackDown में जाकर अपनी चैंपियनशिप को मिड-कार्ड रेसलर्स के खिलाफ बचाव करके उनको बढ़ावा दे सकते हैं जोकि एक बेहतरीन फैसला होगा।

#1) अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स Raw में जा सकते हैं

WWE Draft का पहला पिक कोडी रोड्स को लेकर देखा जा सकता हैं। ज्यादा से ज्यादा संभवना नजर आ रही हैं कि वो Raw में जा सकते हैं। कोडी रोड्स अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रेड ब्रांड में ले जा सकते हैं क्योंकि पिछले कुछ समय से वो रेड ब्रांड में अपियरेंस देते हुए नजर आ रहे थे। इस वजह से कोडी रोड्स को लेकर इस तरह की भविष्यवाणी की जा रही हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: WWE Draft 2024: नियमों को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, Raw SmackDown और NXT के ये सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा