Mumbai Indians
Mumbai Indians

इन दिनों IPL 2024 खेला जा रहा है और इस टूर्नामेंट में आईपीएल इतिहास की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की हालत बहुत ही दयनीय है और अब महज एक हार के बाद टीम प्लेऑफ़ की रेस से भी बाहर हो जाएगी। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन दिन प्रतिदिन बदतर हो रहा है और इसी वजह से इन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के इस प्रदर्शन को देखने के बाद इन्हें कप्तानी से हटाने के बारे में विचार कर सकती है और उनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी को जगह दी जा सकती है।

Advertisment
Advertisment

बहुत ही दयनीय रहा है Hardik Pandya का प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या की कप्तानी पद से छुट्टी, अब ये दिग्गज खिलाड़ी होगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान 1

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को इसी साल टीम का कप्तान नियुक्त किया था और इनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन कुछ ठीक नहीं रहा है। इस सीजन हार्दिक पंड्या बतौर मुंबई इंडियंस के कप्तान खेले गए 10 मैचों में 3 जीत हासिल किए हैं और 7 मैचों में टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपने आगामी चारों मैचों में जीत हासिल करने में असमर्थ होती है तो फिर इन्हें रिप्लेस किया जा सकता है।

सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं Mumbai Indians के कप्तान

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बारे में कहा जा रहा है कि, हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के बाद इन्हें फ्रेंचाइजी टीम का नया कप्तान नियुक्त कर सकती है। सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले भी टीम की कप्तानी की है और एक कप्तान के तौर पर इनका प्रदर्शन भी बेहद ही शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की भी कप्तानी की है और इसी वजह से क्रिकेट एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि, ये भविष्य में एक बेहतर कप्तान के तौर पर उभरेंगे।

कोलकाता के खिलाफ होगा करो या मरो का मुकाबला

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 3 मई 2024 को मुंबई के वानखेडे मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलना है और यह मैच मुंबई इंडियंस के लिए महत्वपूर्ण है। अगर मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच को अपने नाम कर लेती है तो फिर टीम की प्लेऑफ़ के लिए उम्मीदें लगातार बनीं रहेगी। अगर टीम अपने सभी मैच जीतने में सफल होती है तो फिर टीम के 14 अंक हो जाएंगे।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें- ‘उसका स्ट्राइक रेट….’ कोहली के धीमा खेलने पर बोले एबी डिविलियर्स, जमकर सुनाई खरी-खोटी

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...