ये हैं वो 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस की वापसी पर उनके साथ आएंगे नजर 1

Roman Reigns: WWE WrestleMania XL की नाईट 2 में रोमन रेंस (Roman Reigns) की आखिरी अपीयरेंस देखने को मिली थी। उन्होंने कोडी रोड्स के खिलाफ अपना अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन डिफेंड किया था। यह मैच ब्लडलाइन रूल्स के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें द रॉक, द उसोज़, सोलो सिकोआ, सैथ रॉलिंस, जॉन सीना और द अंडरटेकर की दखलंदाजी नजर आई थी। हालांकि, बीते WWE SmackDown के एपिसोड में NJPS स्टार टामा टोंगा ने सोलो सिकोआ के साथ मिलकर ब्लडलाइन सदस्य जिमी उसो की हालत खराब की। इस वजह से रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि ब्लडलाइन में फुट पड़ने वाली हैं। इस आर्टिकल में हम 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स को लेकर चर्चा करेंगे जोकि रोमन रेंस की वापसी पर साथ नजर आएंगे।

ये हैं 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस की वापसी पर साथ नजर आएंगे

#3) सैमी जेन

सैमी जेन 
सैमी जेन

WWE WrestleMania में सैमी जेन ने गुंथर को पराजित करते हुए 666 दिनों की बादशाहत को ख़त्म किया था और नए इंटरकॉन्टिनेनल चैंपियन बने थे। हालिया रेड ब्रांड एपिसोड में भी चेड गेबल को शिकस्त देते हुए सफलतापूर्वक टाइटल को रिटेन किया। आपको बता दें कि सैमी जेन और ब्लडलाइन का अनोखा इतिहास रहा है। इस वजह से रोमन रेंस की वापिस पर जेन उनके पक्ष में नजर आ सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

#2) जे उसो

जे उसो  
जे उसो

WWE में करीबन एक साल पहले जे उसो ने ब्लडलाइन के साथ छोड़ दिया था। वो इस वक्त अकेले रहकर बेहतरीन काम कर रहे हैं और अगले हफ्ते वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए डेमियन प्रीस्ट का सामना करेंगे। रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि वो अगले चैंपियन बन सकते हैं। अगर रोमन रेंस की वापसी होती है, तो जे उसो उनके साथ नजर आ सकते हैं जोकि बेबीफेस सुपरस्टार्स के रूप में बेहतरीन मनोरंजन दिलाएगा।

#1) जिमी उसो

जिमी उसो
जिमी उसो

WWE में ब्लडलाइन के साथ जिमी उसो का अच्छा संबंध रहा हैं। उन्होंने रोमन रेंस की बादशाहत में काफी मदद की हुई हैं। बीते ब्लू ब्रांड में सोलो सिकोआ और टामा टोंगा ने मिलकर जिमी की हालत खराब की थी। इस वजह से SummerSlam 2024 के पहले होने वाले स्मैकडाउन में रोमन रेंस की वापसी के संकेत मिल रहे हैं, तो जिमी उसो रोमन रेंस के साथ मिलकर सोलो और टामा की बुरी तरह हालत खराब करेंगे।

यह भी पढ़े: 3 बड़े कारण क्यों WWE में कोडी रोड्स लंबे समय तक अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन नहीं रह पाएंगे