साल 2024 के बाद WWE छोड़ देंगे ये 5 दिग्गज सुपरस्टार, फिर कंपनी में नहीं आएंगे नजर 1

WWE: WWE दुनिया की सबसे बड़ी मनोरंजन कंपनी मानी जाती है। इसमें हर बड़े-बड़े इवेंट्स का आयोजन होता है। इन इवेंट्स में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के सैगमेंट का आयोजन किया जाता है। दर्शकों का मनोरंजन बनाए रखने के लिए कंपनी अलग-अलग प्रकार के प्लान बनाती रहती है, जिसमें रेसलर्स की अहम भूमिका होती है। इन सुपरस्टार्स को सीमित समय के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर साइन किया जाता है। अगर फैंस उन्हें पसंद नहीं करते हैं, तो कंपनी के द्वारा उन सुपरस्टार्स को रिलीज कर दिया जाता है और रेसलर्स के द्वारा बड़े निर्णय लिए जाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 रेसलर्स को लेकर बात करेंगे, जो 2024 के बाद कंपनी में नहीं नजर आएंगे।

यह भी पढ़े: WrestleMania XL से पहले जान ले कैसा हैं कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच हुए अब तक के मैचों का रिकॉर्ड?

Advertisment
Advertisment

5) दिग्गज रेसलर शेमस का कॉन्ट्रैक्ट होने वाला है समाप्त

दिग्गज रेसलर शेमस का कॉन्ट्रैक्ट होने वाला है समाप्त  
दिग्गज रेसलर शेमस का कॉन्ट्रैक्ट होने वाला है समाप्त

WWE के साथ शेमस काफी समय पहले से जुड़े हुए हैं। शुरुआत में उन्होंने कई दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइन बिल्डअप की थी। हालांकि, द ट्राइबल चीफ को भी टक्कर देने में कामयाब रहे हैं। केल्टिक वॉरियर पिछले कुछ समय से नजर नहीं आए हैं और साल 2024 में उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला है। अगर ऐसा ही चलता है, तो आने वाले समय में डब्लू डब्लू ई के द्वारा शेमस को आगे कोई मौका नहीं मिलने वाला है और उनकी वापसी की संभावना काफी कम दिखाई दे रही है।

4) रेड ब्रांड की विमेंस चैंपियन बैकी लिंच का भी कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला है 

रेड ब्रांड की विमेंस चैंपियन बैकी लिंच का भी कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला है 
रेड ब्रांड की विमेंस चैंपियन बैकी लिंच का भी कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला है

WWE में वीमेंस सुपरस्टार्स को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और मौजूद समय में रेड ब्रांड की वीमेंस चैंपियन बैकी लिंच का कॉन्ट्रैक्ट बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। उन्होंने रिंग में काफी लंबे समय से अपने विरोधियों को डोमिनेट किया है। वो आगामी इवेंट में रिया रिप्ली को चैलेंज करते हुए नजर आएगी। इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच बेहतरीन मुकाबला देखने को मिलेगा। उनका कॉन्ट्रैक्ट बहुत जल्द समाप्त हो जाएगा। ऐसा होता है, तो उनकी स्टोरीलाइन समाप्त हो जाएगी।

Advertisment
Advertisment

3) वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस का भी कॉन्ट्रैक्ट जल्द होने वाला है समाप्त 

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस का भी कॉन्ट्रैक्ट जल्द होने वाला है समाप्त 
वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस का भी कॉन्ट्रैक्ट जल्द होने वाला है समाप्त

मौजूदा समय में रेड ब्रांड के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है, क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट बहुत जल्द समाप्त होने वाला है। अगर कंपनी उनके कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं करती है, तो वो आगामी इवेंट्स में नजर नहीं आएंगे, जो उनके करियर के लिए काफी बेकार साबित होगा। हालांकि, मौजूदा समय में फ्रीकिन रॉलिंस कोडी रोड्स के साथ सैगमेंट में नजर आ रहे हैं, जो मेनिया में अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़े: WrestleMania XL से पहले जान ले कैसा हैं कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच हुए अब तक के मैचों का रिकॉर्ड?

2) पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का कॉन्ट्रैक्ट भी समाप्त हो जाएगा 

साल 2024 के बाद WWE छोड़ देंगे ये 5 दिग्गज सुपरस्टार, फिर कंपनी में नहीं आएंगे नजर 2

WWE में दो बार के पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है, क्योंकि इस साल उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला है। हालांकि, उन्होंने हील टर्न के रूप में दर्शकों का काफी बढ़िया मनोरंजन किया है। अगर कंपनी उनके कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं करती है, तो फैंस को बहुत बुरी खबर मिलने वाली है, क्योंकि वो रिंग के अंदर दिग्गज सुपरस्टार्स को शानदार अंदाज में डोमिनेट करते हैं, जिससे फैंस का रोमांच बना रहता है।

1) टैग टीम चैंपियन फिन बैलर का कॉन्ट्रैक्ट भी होगा समाप्त

 फिन बैलर का कॉन्ट्रैक्ट भी होगा समाप्त 
फिन बैलर का कॉन्ट्रैक्ट भी होगा समाप्त

WWE के साथ फिन बैलर लंबे समय से काम कर रहे हैं और उनको टैग टीम चैंपियन के तौर पर अच्छा पुश मिला है। उन्होंने रोमन रेंस, कोडी रोड्स और कई बड़े-बड़े दिग्गजों का सामना किया है। मौजूदा समय में वो जजमेंट डे के साथ बढ़िया काम कर रहे हैं। अगर कंपनी के द्वारा उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं आता है, तो यह उनके करियर के लिए बुरा टाइम हो सकता है।

यह भी पढ़े: WWE के 5 दिग्गज रेसलर, जो मास्क के पीछे दिखते हैं कुछ ऐसे, नंबर-3 की शक्ल बेहद डरावनी