सिंगल्स मैच में इस WWE सुपरस्टार को कभी हरा नहीं पाए द ग्रेट खली, इनके आगे हमेशा करना पड़ा हार का सामना 1

The Great Khali: WWE में भारत के सबसे प्रथम रेसलर द ग्रेट खली रहे हैं जिन्होंने रिंग में बड़े-बड़े दिग्गज सुपरस्टार्स को शानदार अंदाज में डोमिनेट किया है। उन्होंने प्रफेशनल रेसलिंग में शुरुआत से ही भारत का नाम ऊंचा किया है। WWE में खली ने 2 जनवरी 2006 को अपना डेब्यू किया था। पहली बार द ग्रेट खली ने स्मैकडाउन में एंट्री करते हुए द अंडरटेकर पर हमला किया था। खली ने अपने रेसलिंग करियर ने कई महान उपलब्धियां प्राप्त की है। वो 2007 में पहले भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बने थे, जिसे दर्शकों को काफी खुशी हुई थी। हालांकि, खली को कई सुपरस्टार्स ने कांटे की टक्कर दी हुई है। इसलिए इस आर्टिकल में हम खली को सिगल्स मैच में मिली हार को लेकर बात करेंगे।

यह भी पढ़े: WrestleMania XL से पहले जान ले कैसा हैं कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच हुए अब तक के मैचों का रिकॉर्ड?

Advertisment
Advertisment

सिंगल्स मैच में इस WWE सुपरस्टार को कभी हरा नहीं पाए द ग्रेट खली

सिंगल्स मैच में बिग शो को कभी पराजित नहीं कर पाए हैं द ग्रेट खली 

सिंगल्स मैच में बिग शो को कभी पराजित नहीं कर पाए हैं द ग्रेट खली 
सिंगल्स मैच में बिग शो को कभी पराजित नहीं कर पाए हैं द ग्रेट खली

WWE में बिग शो डब्लू डब्लू ई में ताकतवर रेसलर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को रिंग के अंदर डोमिनेट किया है। हालांकि, अभी तक सिंगल्स मैच में बिग शो बनाम द ग्रेट खली को निराशा हाथों लगी है। इन दोनों सुपरस्टार्स के बिच काफी बढ़िया स्टोरीलाइन और सैगमेंट देखने को मिले हैं लेकिन सिंगल्स मैच में बिग शो को द ग्रेट खली कभी भी पराजित नहीं कर पाए हैं। दोनों दिग्गज रेसलर्स की ऊंचाई और वजन एकसमान दिखाई देता है, जिस वजह से खली को बिग शो के खिलाफ काफी परेशानी होती है और वो अभी तक एक भी सिगल्स मैच जितने में कामयाब नहीं हुए हैं।

आपको बता दें कि WWE में बिग शो और द ग्रेट खली के बीच 2008 में बैकलेश सिंगल मैच हुआ है। इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने पूरी तरह से दर्शकों का मनोरंजन किया था। अंतिम में बिग शो ने खली को पिन करते हुए जीत दर्ज की थी। साथ ही स्मैकडाउन में बिग शो ने द ग्रेट खली को लगातार दो बार मैच में पराजित किया था, जो उनके करियर की सबसे बड़ी निराशाजनक हार बोल सकते हैं।

यह तो सामान्य शो की बात है, जब ब्लू ब्रांड में द ग्रेट खली को अपने प्रतिद्वंदी बिग शो के हाथों लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा तीन मेन इवेंट्स में भी खली को बिग शो के खिलाफ हार मिली है, जो उनके लिए काफी निराशाजनक माना जाता है। इस वजह से खली को बिग शो के सामने लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: WWE के 5 दिग्गज रेसलर, जो मास्क के पीछे दिखते हैं कुछ ऐसे, नंबर-3 की शक्ल बेहद डरावनी