WWE WrestleMania XL में दर्शकों को मिलने वाला है जबरदस्त तोहफा, पूर्व चैंपियन चौंकाने वाली वापसी करते हुए रचेंगे नया कीर्तिमान 1

WWE WrestleMania 40 को अब 10 दिनों का समय बचा हुआ हैं। इस इवेंट को लेकर दर्शकों में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है और बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। WWE शुरुआत से दर्शकों को सुरपराजिंग मोमेंट्स प्रदान करते आया हैं। वो मेन इवेंट के खास मौके पर दिग्गज सुपरस्टार्स की वापसी को लेकर बेहतरीन प्लान तैयार करते हैं, जो दर्शकों का काफी ज्यादा उत्साहित करते हैं। मेनिया 40 के फॉर्मेंट में बदलाव देखने को मिला हैं। कंपनी ने आधिकारिक रूप से ऐलान किया है कि दोनों नाईट्स में 7-7 मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।

आपको बता दें कि WWE में साल 2024 की शुरुआत में कई सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली थी। इसी के साथ संकेत मिल रहे हैं कि मेनिया 40 में भी पूर्व दिग्गज सुपरस्टार्स की सुरपराजिंग एंट्री हो सकती हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित करेंगे। PWlnsider ने आधिकारिक रूप से संकेत दिए हैं कि पूर्व दिग्गज सुपरस्टार्स मेन इवेंट में धमाकेदार वापसी करते दिखाई दे सकते हैं, जिसमें जॉन सीना, स्टीव ऑस्टिन, द अंडरटेकर और हल्क होगन का नाम शामिल हैं।

Advertisment
Advertisment

PWInsider ने हाल ही में आधिकारिक रूप से पोस्ट अपलोड करते हुए हल्क होगन की वापसी के संकेत दिए हैं। इसकी पुष्टि WWE ने आधिकारिक रूप से नहीं की है लेकिन इस ट्विटर में जानकारी मिल रही है कि कुछ हफ़्तों से हल्क होगन को WrestleMania XL के फैशन में शामिल करने को लेकर काम किया जा रहा है।

फ़िलहाल संपूर्ण रूप से जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है कि हल्क होगन को मेन इवेंट में कौन-सी भूमिका में देखा जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इसके बारे में बहुत जल्द आधिकारिक रूप से जानकारी मिल जाएगी।

WWE WreslteMania XL में हल्क होगन कदम रखते ही रचेंगे नया कीर्तिमान

WWE में हल्क होगन का ऐतिहासिक टाइटल रन 1,474 दिनों तक रहा है। रेसलिंग की दुनिया में यह एक अनोखा कीर्तिमान माना जाता है। आपको बता दें कि हल्क होगन ने रेसलमेनिया में सबसे ज्यादा बार हिस्सा लिया हैं। उन्होंने कुल मिलाकर 7 बार रेसलमेनिया भाग लिया हैं और अगर मेनिया 40 में एंट्री करते हैं, तो वो 8 बार मेन इवेंट में हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार बन जाएंगे और उनके नाम नया कीर्तिमान दर्ज हो जाएगा, जिसको तोड़ने के लिए रोमन रेंस नाईट 2 में नजर आएंगे और वो कुल मिलाकर 9 बार रेसलमेनिया में भाग लेंगे।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: न द रॉक न सोलो सिकोआ न जिमी उसो बल्कि WWE WrestleMania में रोमन रेंस की मदद करेगा ये दिग्गज सुपरस्टार, इस मूव से विरोधियों को चारों खाने कर देता है चित