3 कारण क्यों WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को 2024 में वापसी करनी चाहिए 1

WWE: WWE में ब्रॉक लैसनर का नाम दिग्गज सुपरस्टार्स की लिस्ट में सुमार है। उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में कई महान उपलब्धियां प्राप्त की है। हालांकि, वो आखिरी बार समरस्लैम 2023 में नज़र आए थे। अंतिम मुकाबला ब्रॉक लैसनर बनाम कोडी रोड्स देखने को मिला था, जिसमें द बीस्ट को हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि विंस मैकमैहन के केस में उनका नाम दर्ज है जिस वजह से कंपनी ने उनके सभी प्लान को ड्रॉप कर दिया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 बड़े कारण को लेकर बात करेंगे कि क्यों दिग्गज ब्रॉक लैसनर को 2024 में वापसी करनी चाहिए।

यह भी पढ़े: WWE के 5 मिड कार्ड रेसलर जो बिना चीटिंग के रोमन रेंस को पिन करके हरा चुके हैं

Advertisment
Advertisment

3) द बीस्ट की वापसी से चीजें बैलेंस हो सकती है

द बीस्ट की वापसी से चीजें बैलेंस हो सकती है 
द बीस्ट की वापसी से चीजें बैलेंस हो सकती है

WWE में रॉयल रंबल 2024 में ब्रॉक लैसनर के वापसी के संकेत चल रहे थे लेकिन विवादों की वजह से प्लान को ड्रॉप करना पड़ा था। हालांकि, मौजूदा समय में कंपनी के अंदर कई चीजों में बैलेंस नहीं हो रहा है। हमें अच्छे से जानकारी है कि सैथ रॉलिंस के प्रतिद्वंदी के रूप में कोई फिट सुपरस्टार नहीं मिल रहा है। अगर 2024 में द बीस्ट की वापसी होती है, तो दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स की तगड़ी स्टोरीलाइन बिल्ड-अप हो सकती है।

2) WWE के सबसे बड़े इवेंट WrestleMania XL में सरप्राइज रिटर्न करके सीधे स्टोरीलाइन तैयार करना

WWE में 2024 का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट WrestleMania XL होने वाला है। इस इवेंट को खास बनाने के लिए मैनेजमेंट टीम के द्वारा जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। रंबल में संकेत मिले थे कि द बीस्ट की वापसी हो सकती है लेकिन कंपनी ने प्लान को ड्रॉप कर दिया था। हालांकि, WrestleMania XL में ब्रॉक लैसनर की वापसी होती है, तो उन्हें सीधे स्टोरीलाइन में डाला जा सकता है, जो आने वाले एपिसोड को रोचक बनाएगा।

1) वापसी के बाद द बीस्ट को बेहतरीन पुश दिया जा सकता है

WWE में ब्रॉक लैसनर ने बड़े-बड़े दिग्गज सुपरस्टार्स को बेहतरीन डोमिनेट किया है। अगर 2024 में द बीस्ट की वापसी होती है, तो कंपनी उनकी स्टोरीलाइंस को रोचक बना सकती है, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी। वो हील टर्न के रूप में एक बढ़िया कैरेक्टर प्ले कर सकते हैं, जिससे कंपनी को काफी फायदा हो सकता है। आपको बता दें कि अभी कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिली है कि WrestleMania XL में ब्रॉक लैसनर की वापसी हो सकें।

यह भी पढ़े: 3 WWE सुपरस्टार जो रोमन रेंस के खिलाफ कोडी रोड्स की मैच जीतने में कर सकते हैं मदद

Advertisment
Advertisment