Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ ऐलान! ऋषभ पंत बने कप्तान, हार्दिक-केएल की छुट्टी

Team India

Team India: टीम इंडिया (Team India) मौजूदा समय में ज़िम्बाब्वे दौरे पर है. ज़िम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नज़र आ रहे है. शुभमन गिल की कप्तानी में ज़िम्बाब्वे दौरे पर खेलते हुए टीम इंडिया ने टी20 सीरीज को अपने नाम कर लिया है. ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया (Team India) को अपनी अगली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है.

श्रीलंका के बाद टीम इंडिया (Team India) को अपनी अगली टी20 सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है. जिसके लिए जल्द ही चीफ़ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) 15 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट कर सकते है. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया की कप्तानी बांग्लादेश टी20 सीरीज में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मिल सकती है वहीं टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की छुट्टी की जा सकती है.

ऋषभ पंत बन सकते है बांग्लादेश टी20 सीरीज में कप्तान

Team India

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए लंबे समय के बाद इंटरनेशनल लेवल पर अपना कमबैक किया है. ऋषभ पंत के कमबैक करने के बाद से उनके खेलने के एप्रोच को लेकर क्रिकेट समर्थक समेत बीसीसीआई (BCCI) के अधिकारियों के अंदर काफी पाजिटिविटी देखने को मिल रही है.

जिस वजह से अब ऐसा माना जा रहा है कि सिलेक्शन कमेटी टीम इंडिया के अगले टी20 फॉर्मेट के कप्तान के रूप में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को जिम्मेदारी सौप सकते है.

हार्दिक- राहुल की हो सकती है टीम इंडिया से छुट्टी

टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) को सिलेक्शन कमेटी बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं देंगे. उनके बारे में ऐसा माना जाता है कि सिलेक्शन कमेटी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को बांग्लादेश टी20 सीरीज में रेस्ट देकर दोनों ही खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयारी करने का समय दे सकते है.

बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए संभावित टीम स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद

यह भी पढ़े: टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही इस भारतीय खिलाड़ी को हुआ कैंसर, जय शाह ने तुरंत अकाउंट पर ट्रांसफ़र किये 1 करोड़

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!