Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

कप्तान Shreyas Iyer के साथ उपकप्तान का भी ऐलान, मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी बना नया वाइस-कैप्टन

Along with Captain Shreyas Iyer, the Vice-Captain has also been announced; this Mumbai Indians player becomes the new Vice-Captain.
Along with Captain Shreyas Iyer, the Vice-Captain has also been announced; this Mumbai Indians player becomes the new Vice-Captain.

Shreyas Iyer: हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान का पदभार सूर्यकुमार यादव वहीं उपकप्तान का पदभार अक्षर पटेल ने संभाला था और दोनों की अगुवाई में टीम इंडिया ने काफी दमदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट में अपना भरपूर डोमिनेंस दिखाते हुए खिताब पर कब्जा भी जमाया।

लेकिन अब बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को उनके पद से हटा देने का फैसला कर लिया है। बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव के जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने का निर्णय किया है। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को उपकप्तान बनाने जा रही है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो बन रहा उपकप्तान।

Shreyas Iyer के साथ इस खिलाड़ी को बनाया जा रहा उपकप्तान

Shreyas Iyer and Tilak Varma will be seen captaining the side starting with the T20 series against the Ireland cricket team, which begins on June 26.
Shreyas Iyer and Tilak Varma will be seen captaining the side starting with the T20 series against the Ireland cricket team, which begins on June 26.

दैनिक जागरण के रिपोर्टर अभिषेक त्रिपाठी की खबर के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव को कप्तान पद से हटाने की पूरी तैयारी कर चुकी है और उनके बाद कप्तान का पदभार श्रेयस अय्यर हो सौंपने वाली है। वहीं उपकप्तान का जिम्मा मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा संभालते दिखाई देने वाले हैं।

आयरलैंड सीरीज से ही संभालते दिखाई देंगे जिम्मेदारी

अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा 26 जून से आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ होने जा रही टी20 सीरीज से ही कप्तानी करते दिखाई देंगे और आगे भी कंटिन्यू कप्तानी करते नजर आते रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों को कप्तानी सौंपने पर हर किसी की पूरी तरह से सहमति मिल चुकी है।

हालांकि शुरुआत में हेड कोच गौतम गंभीर अय्यर को कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं थे। हेड कोच संजू सैमसन को नया कप्तान बनाना चाह रहे थे। लेकिन बीसीसीआई और अन्य लोगों के न चाहने की वजह से ऐसा नहीं हुआ और अब अय्यर और तिलक कप्तानी करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Kavya Maran को बड़ा झटका, आईपीएल 2027 नहीं खेलेंगे Pat Cummins! अब ये खिलाड़ी SRH का परमानेंट कप्तान

जल्द होगा आधिकारिक ऐलान

मालूम हो कि भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जून से होने जा रही है। आयरलैंड में भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 26 में दूसरा मैच 28 जून को होगा। दोनों मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे। वहीं इंग्लैंड सीरीज के समाप्ति के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ 1 जुलाई से 11 जुलाई के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलते नजर आएगी।

FAQs

भारतीय टी20 टीम का अगला उपकप्तान कौन होगा?
तिलक वर्मा

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 की कप्तान, टीम इंडिया के नए कप्तान का भी हुआ ऐलान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!