India vs Afghanistan Test: 6 जून से भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है और यह टेस्ट मैच पंजाब के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह मैच इंडियन क्रिकेट टीम के लिए जितना अहम है उससे ज्यादा इंडियन टीम में शामिल चार खिलाड़ियों के लिए, क्योंकि अगर वो इस मैच में फ्लॉप होते हैं तो उन्हें बिना किसी देरी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। तो आइए चार ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जान लेते हैं, जिनके लिए यह सीरीज काफी ज्यादा अहम है।
इन 4 खिलाड़ियों के लिए अहम है Afghanistan सीरीज

साईं सुदर्शन
शुभमन गिल के दोस्त साईं सुदर्शन के लिए यह टेस्ट सीरीज काफी ज्यादा अहम होने जा रही है, क्योंकि अब तक उन्होंने 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में महज दो अर्धशतक जड़ा है और उनका औसत 27.45 का है। अगर वो यहां से फ्लॉप हुए तो उन्हें आगे शायद ही कभी खेलने का मौका मिल पाएगा। वैसे भी उनकी बल्लेबाजी कई लोगों को उतनी इफेक्टिव नहीं नजर आती है।
प्रसिद्ध कृष्णा
यह टेस्ट सीरीज जिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा अहम होने जा रही है उस दूसरे खिलाड़ी का नाम है प्रसिद्ध कृष्णा। प्रसिद्ध ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 11 पारियों में सिर्फ और सिर्फ 22 विकेट ही चटकाए हैं और काफी महंगे साबित हुए हैं। अगर वो एक बार फिर फ्लॉप होंगे तो आगे उनका वापस से इंडिया के लिए टेस्ट खेल पाना इंपॉसिबल है।
यह भी पढ़ें: कप्तान Shreyas Iyer के साथ उपकप्तान का भी ऐलान, मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी बना नया वाइस-कैप्टन
वाशिंगटन सुंदर
भारत के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के लिए भी यह सीरीज काफी ज्यादा अहम होने जा रही है। वाशिंगटन सुंदर अब तक टेस्ट क्रिकेट में 885 रन बनाने के साथ ही साथ सिर्फ 36 विकेट ही चटका सके हैं। उनका प्रदर्शन उस तरीके का नहीं रहा है जैसा की उम्मीद की जाती है। ऐसे में अगर उन्हें यहां मौका मिला और वो फ्लॉप होंगे तो गंभीर कड़े फैसला ले सकते हैं।
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव को भी लास्ट कुछ समय से लगातार मौके नहीं दिए जा रहे हैं और उन्हें भी साइड लाइन किया जा रहा है। ऐसे में अगर वो अफगानिस्तान टेस्ट में फ्लॉप रहे तो शायद उन्हें आगे कंसीडर नहीं किया जाएगा। वैसे भी उनका हालिया फॉर्म कुछ खास सही नहीं चल रहा है। हाल ही में आईपीएल में वो पूरी तरीके से फ्लॉप नजर आए थे।