Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बड़ी खबर: सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 की कप्तान, टीम इंडिया के नए कप्तान का भी हुआ ऐलान

Breaking News: Suryakumar Yadav Stripped of T20 Captaincy; Team India's New Captain Announced
Breaking News: Suryakumar Yadav Stripped of T20 Captaincy; Team India's New Captain Announced

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी अगुआई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाया। साल 2025 में उन्होंने एशिया कप 2025 में इंडियन टीम को जीत दिलाई थी। लेकिन इसके बावजूद उनसे कप्तानी छीनी जा रही है और उनके बाद कौन होगा अगला कप्तान इसके नाम का ऐलान कर दिया गया है।

Suryakumar Yadav से छीनी जा रही कप्तानी

Suryakumar Yadav is being stripped of the captaincy.
Suryakumar Yadav is being stripped of the captaincy.

बढ़ती उम्र और लगातार गिरती फॉर्म की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम के कप्तान पद से हटाने का निर्णय कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ होने जा रही टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी एक अलग खिलाड़ी करता दिखाई देगा।

ये खिलाड़ी होगा कप्तान

सूर्यकुमार यादव के कप्तान पद से हटाए जाने के बाद जो खिलाड़ी अगला कप्तान बनने जा रहा है वो कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर होने वाले हैं। श्रेयस अय्यर ने लास्ट 3 सालों में आईपीएल और डोमेस्टिक हर जगह अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन उम्दा रहा है, जिसकी वजह से बीसीसीआई उन्हें कप्तान बनाने जा रही है।

दैनिक जागरण के रिपोर्टर अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट के अनुसार सूर्या को हटाने और श्रेयस को नया कप्तान बनाने को लेकर सहमति बन चुकी है और BCCI जल्द ही इस पर मुहर भी लगा देगी।

यह भी पढ़ें: Arjun Tendulkar का करिश्माई प्रदर्शन! मुंबई T20 लीग में पहले गेंद से चमके, फिर 350 स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही

संजू सैमसन को कप्तान बनाने की हो रही थी तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार हेड कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाना चाहते थे। लेकिन BCCI और मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर इससे सहमत नहीं थे, जिस वजह से अब श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जा रहा है और इस फैसले को लेकर अब बोर्ड, मुख्य चयनकर्ता और मुख्य कोच के बीच सहमति बन गई है।

तिलक वर्मा होने जा रहे उपकप्तान

अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई भारतीय टी20 टीम का अगला उपकप्तान तिलक वर्मा को बनाने जा रही है और तिलक को इसी वजह से इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है।

बताते चलें कि गुरुवार को बीसीसीआई की बैठक होने वाली है और रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा। भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जून से शुरू होकर 28 जून तक चलेगी। वहीं इंग्लैंड टी20 सीरीज की शुरुआत एक जुलाई से होगी।

FAQs

भारतीय टी20 टीम का अगला कप्तान कौन होगा?
श्रेयस अय्यर

यह भी पढ़ें: तिलक-रिंकू-सूर्या बाहर, भुवनेश्वर कुमार- श्रेयस अय्यर की वापसी! आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आउट

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!