Virat Kohli: 13 जून शनिवार से भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज होने जा रही है। भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद थी। लेकिन सीरीज की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया को काफी बड़ा झटका लग गया है।
इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन व्हाइट बॉल बल्लेबाज विराट कोहली इंजर्ड हो गए हैं और इंजरी के कारण सीरीज में खेलते दिखाई नहीं देंगे। तो आइए जान लेते हैं कि उन्हें क्या हुआ है और किस वजह से वो बाहर हुए हैं और उनकी जगह किसे मौका मिलेगा।
हैमस्ट्रिंग इंजरी से बाहर हुए Virat Kohli

बता दें कि आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान 31 मई को अपनी टीम को एक ऐतिहासिक ट्रॉफी जिताने के दौरान विराट कोहली को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी और इसी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वो अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार आईपीएल फाइनल में हुई हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते किंग कोहली अफ़गानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 की कप्तान, टीम इंडिया के नए कप्तान का भी हुआ ऐलान
इस खिलाड़ी को मिल सकता मौका
विराट कोहली के इंजर्ड होकर बाहर होने की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है। ऋतुराज पहले भी भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे और उन्होंने एक ऐतिहासिक शतक भी लगाया था। गायकवाड़ अब तक अपने 9 वनडे मैचों की आठ पारियों में 28.50 की औसत और 89.76 के स्ट्राइक रेट के साथ 228 रन बना चुके हैं और उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक आया है। वो अफगानिस्तान वनडे सीरीज में भी अगर खेलेंगे तो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
विराट कोहली की बराबरी करना मुश्किल
बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट टीम में भले किसी को मौका दे दे। लेकिन विराट कोहली की कमी कोई नहीं पूरी कर सकेगा। कोहली आईपीएल 2026 में एक बेहतरीन फार्म में नजर आए। उन्होंने 56.25 की औसत और 166.84 की दमदार स्ट्राइक रेट के साथ 675 रन बनाए और उनके नाम वनडे क्रिकेट में भी 14797 रन दर्ज है। किंग कोहली ने 54 शतक और 77 अर्धशतक जड़े हैं। वो इंडिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में टॉप पर आते हैं।
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का मौजूदा स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।
FAQs
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: AFG के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए कुछ ऐसी भारत की प्लेइंग इलेवन, केएल, जायसवाल, साई, गिल….