3 कारण, क्यों 2024 सीजन के बाद धोनी संग रोहित शर्मा को भी IPL से ले लेना चाहिए संन्यास 1

रोहित शर्मा (Rohit Sharma): आईपीएल (IPL) के दो सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीजन आईपीएल में अपने बल्ले से धमाल मचाते दिखेंगे। बता दें कि, धोनी आईपीएल में कप्तानी भी करेंगे। लेकिन रोहित शर्मा इस सीजन केवल बल्लेबाज के रूप में खेलते दिखेंगे।

ऐसा इस लिए है क्योंकि, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया है और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। बता दें कि, रोहित शर्मा साल 2013 के बाद बतौर खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे। वहीं, आज हम आपको 3 ऐसे कारण बताएंगे की आखिरकार रोहित शर्मा को आईपीएल से क्यों संन्यास ले लेना चाहिए।

Advertisment
Advertisment

धोनी का हो सकता है आखिरी सीजन

बता दें कि, आईपीएल 2024 एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। क्योंकि, धोनी अब 42 साल के हो गए हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी आईपीएल के बीच में ही कप्तानी छोड़ सकते हैं और बतौर प्लयेर खेलते नजर आएंगे।

3 कारण, क्यों IPL 2024 के बाद रोहित शर्मा को ले लेना चाहिए संन्यास

3 कारण, क्यों 2024 सीजन के बाद धोनी संग रोहित शर्मा को भी IPL से ले लेना चाहिए संन्यास 2

आईपीएल से संन्यास के चलते टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं लंबा

बता दें कि, आईपीएल में एक टीम को 14 मुकाबले खेलने होते हैं और अगर टीम प्लेऑफ में पहुँचती है तो टीम को एक से 2 और मुकाबले खेलने पड़ते हैं। जिससे खिलाड़ियों के फिटनेस पर काफी असर पड़ता है। इस लिए अगर रोहित शर्मा आईपीएल से संन्यास लेते हैं तो वह टीम इंडिया के लिए और कुछ साल खेल सकते हैं।

आईपीएल से संन्यास लेने के चलते रोहित शर्मा का इंटरनेशनल करियर और भी लंबा हो सकता है और वह टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में और भी बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं और साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल में रहा है पिछले कुछ सीजन से खराब प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में साल 2008 में डेब्यू किए थे। अबतक उन्होंने 243 मैचों में 29.58 की औसत से 6211 रन बनाए हैं। आईपीएल में रोहित शर्मा साल 2016 के बाद से 30 से कम की औसत से हर सीजन में रन बनाए हैं।

जिसके चलते उन्हें उनकी बल्लेबाजी के लिए जमकर ट्रोल किया जाता है। रोहित शर्मा आईपीएल 2023 में भी महज 20 की औसत से 332 रन बनाए थे और इस दौरान उनके बल्ले से 14 पारियों में मात्र 2 अर्धशतक निकले थे।

कप्तानी छीनने के चलते कर देना चाहिए संन्यास का ऐलान

रोहित शर्मा को साल 2013 के बीच सीजन में मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान चुना था और इस सीजन पहली बार मुंबई आईपीएल का खिताब जीती थी। जिसके बाद मुंबई ने पीछे मुड़ के नहीं देखा और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती।

लेकिन इसके बाद भी रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने बिना बताए कप्तानी से हटा दी। जिसके चलते रोहित शर्मा अब आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। रोहित शर्मा ने 11 साल की कप्तानी में मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाया।

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप खेलने वेस्टइंडीज रवाना होंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी, रोहित कप्तान-हार्दिक उपकप्तान, कोहली का नाम गायब