विराट कोहली (Virat Kohli): टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम लगातार 3 मैच जीतकर सुपर 8 में जगह बना ली है। हालांकि, भारतीय टीम के लिए अभी सबसे बड़ी परेशानी विराट कोहली (Virat Kohli) के हालिया फॉर्म को लेकर है। कोहली अबतक टी20 वर्ल्ड कप के पहले तीन ग्रुप मैचों में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।
जिसके चलते टीम इंडिया की परेशानी बढ़ती जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले कोहली ने आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादे रन बनाए और ऑरेंज कैप जीता था। लेकिन कोहली टी20 वर्ल्ड कप में 1-1 रन के लिए जूझ रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे की कोहली लगातार टी20 वर्ल्ड कप क्यों फ्लॉप हो रहे हैं और 3 ऐसे मजबूत कारण है की कोहली टी20 वर्ल्ड में आखिरकार रन क्यों नहीं बना पा रहे हैं।
3 कारण क्यों टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप हो रहे Virat Kohli

1. बतौर सलामी बल्लेबाज खेल रहे हैं
टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तरफ से बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए 15 मैचों में ही 741 रन बना दिए थे। जिसके चलते टीम इंडिया मैनजमेंट भी कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में बतौर सलामी बल्लेबाज मौका दे रही है।
जिसके चलते कोहली अब टी20 वर्ल्ड कप में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। क्योंकि, आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप में मैच प्रेशर का बहुत अंतर है और कोहली को इंटरनेशनल मैचों में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलने का अनुभव नहीं है। जिसके चलते कोहली अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में संघर्ष करते दिखे हैं।
2, अमेरिका के मैदान पर बल्लेबाजी कठिन
टी20 वर्ल्ड कप पहली बार अमेरिका के मैदान पर खेला जा रहा है। जिसके चलते अमेरिका में कई नए मैदानों का निर्माण हुआ है। जबकि विराट कोहली को अमेरिका की पिचों पर खेलना का बिलकुल भी अनुभव नहीं है। जिसके चलते कोहली अबतक पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।
बता दें कि, अमेरिका के मैदान पर बल्लेबाजी करना बहुत कठिन है। क्योंकि, अबतक भारतीय टीम जिस मैदान पर मुकाबला खेली है। वहां टीम 100 रन बनाने में भी बहुत मुश्किल में दिख रही है। जबकि कोहली को ऐसे मैदान पर नई गेंद से खेलना पड़ रहा है। जो उनके लिए उनके करियर का सबसे मुश्किल काम लग रहा है।
3. आईपीएल में रही हैं फ्लैट पिचें
बता दें कि, आईपीएल 2024 में विराट कोहली अपने 7 मैच एम चिनवास्वमी के मैदान पर खेलें हैं। जहां की पिचें बहुत ही फ्लैट होती हैं और साथ ही मैदान भी काफी छोटे होते हैं। जहां बल्लेबाजी करना आसान होता है।
जिसके चलते विराट कोहली को अमेरिका के मैदान में बल्लेबाजी करने में दिक्कत आ रही है। जबकि कोहली पहली ही गेंद से टी20 वर्ल्ड कप में आक्रमण करने की कोशिश करने लग रहे हैं। जो की उनके खेल से काफी विपरीत है। क्योंकि, कोहली सभी फॉर्मेट में पहले अपना समय लेते हैं और उसके बाद बड़ा शॉट खेलते हैं।