4 Indian players who held MS Dhoni responsible for ruining their career, after retirement spewed venom against Mahi

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी कप्तानी  से भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी 2007 में टी20 और 2011 में वनडे विश्वकप व 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीताया। एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में ही भारत ने सबसे ज्यादा वनडे मैच जीता। धोनी ने अपनी कप्तानी में कई सारे रिकॉर्ड बनाने साथ बहुस सारे भारतीय खिलाड़ियों के करियर को नई दिशा दी है।

इस लिस्ट में सबसे ऊपर रोहित शर्मा हैं। लगातार असफल होने के बाद भी धोनी ने रोहित को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा को ओपनर बनाने के फैसले ने रोहित के डूबते करियर को ही बदल दिया। इसके अलावा अश्विन, जडेजा, रैना आदि कई सारे खिलाड़ी हैं जो धोनी की कप्तानी में अपना करियर बनाया।

Advertisment
Advertisment

ये सभी खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) की तारीफ करते नहीं थकते हैं, लेकिन इसके ठीक उलट कई सारे खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो अपने करियर को बर्बाद करने का आरोप धोनी पर लगाते हैं। हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले भारतीय टीम के खिलाड़ी मनोज तिवारी ने धोनी पर आरोप लगाया है।

उन्होंने एमएस धोनी(MS Dhoni) का नाम लेकर आरोप लगाया कि शतक लगाने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। धोनी बताएं ऐसा उन्होंने क्यों किया ?  मनोज तिवारी के इस स्टेटमेंट के बाद भूचाल आ गया है। अकेले तिवारी ही नहीं हैं जो धोनी पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। आगे आपको आर्टिकल के माध्यम से इन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

मनोज तिवारी

4 भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने अपना करियर बर्बाद होने का जिम्मेदार एमएस धोनी को माना, संन्यास के बाद खूब उगला माही के खिलाफ जहर 1

भारतीय टीम के खिलाड़ी मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। सन्यास लेने के बाद तिवारी ने धोनी (Dhoni) पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए सवाल पुछा है तिवारी ने कहा- “मैं धोनी से पूछना चाहता हूं कि शतक बनाने के बाद मुझे टीम से बाहर क्यों कर दिया गया, ख़ासकर ऑस्ट्रेलिया के उस दौरे पर जहां कोई भी रन नहीं बना रहा था, ना ही विराट कोहली, रोहित शर्मा या सुरेश रैना। अब मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।”

Advertisment
Advertisment

धोनी पर इस तरह का आरोप किसी खिलाड़ी ने खुलकर नहीं लगाया है। तिवारी ने भारत के लिए 12 एकदिवसीय मैच में  26 की औसत से 287 रन बनाए हैं। वहीं 3 टी20 मुकाबले में 15 रन बनाए हैं।

गौतम गंभीर

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भारत को  2007 में टी20 विश्वकप और वनडे विश्व कप 2011 में चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गंभीर ने दोनों टूर्नामेंट के फाइनल में मैच जिताऊ पारी  खेली थी, लेकिन दोनों टूर्नामेंट जीताने का श्रेय धोनी (Dhoni) को दिया जाता है।

गंभीर इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं और वह इसका लगातार विरोध करते रहे हैं। गंभीर हमेशा अपना करियर बर्बाद होने का आरोप धोनी (Dhoni) पर लगाते रहते हैं। गंभीर ने भारत के लिए तीन फॉर्मेट मिलाकर 242 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 10324 रन बनाए हैं और औसत 38 का रहा है।

प्रवीण कुमार

अपनी स्विंग गेंदबाजी से कम समय में काफी नाम कमाने वाले प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखते हुए कई अहम खुलासे किए। प्रवीण ने कहा कि उन्हें टीम के सीनियर खिलाड़ी शराबी कहते थे। आजकल हर खिलाड़ी शराब पीता है, लेकिन निशाना सिर्फ उन्हें बनाया गया। उन्होंने कहा जिस वक्त उन्हें टीम से बाहर किया गया, वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

उन्होंने धोनी(Dhoni) का नाम लिए बिना कहा कि उन्हें टीम में शामिल नहीं करने के लिए उनके बारे में BCCI  से शिकायत की गई। प्रवीण कुमार ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 84 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 112 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलाव उन्होंने 488 रन भी बनाए हैं।

युवराज सिंह

गौतम गंभीर की तरह ही युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने भी 2007 और 2011 विश्व कप में भारत को विजेता बनाने में भूमिका निभाई थी। 2011 में युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने थे। ऐसे में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने तो कभी भी सीधे तौर पर धोनी (Dhoni) पर करियर बर्बाद करने का आरोप नहीं लगाया, लेकिन युवराज के पिता योगराज सिंह हमेशा धोनी पर हमलावर रहते हैं।

उन्होंने कई बार युवराज सिंह (Yuvraj Singh) समेत अन्य खिलाड़ियों के करियर बर्बाद होने का आरोप धोनी पर खुलकर लगाया है। युवराज सिंह ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 402 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11718 रन बनाए हैं। इसके अलावा युवराज ने 227 पारी में 148 विकेट भी अपने नाम किए हैं। युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप में 6 गेंदों पर 6 छक्के मारने का कारनामा भी किया है।

यह भी पढे़ंःरांची टेस्ट से पहले फैंस के लिए एक और बुरी खबर, स्टार ऑलराउंडर चोटिल होकर टीम से हुआ बाहर