5-indian-origin-cricketers-will-play-against-india-in-the-world-cup-2023

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है।ऐसे में सभी देश वर्ल्ड कप की तैयारी में पूरे तरीके से जुट चुके हैं। 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो जाना है। इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड की टीमें पहले मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इस वर्ल्ड कप 2023 में ,5 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो भारतीय हैं लेकिन वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे आइए जानते हैं। ऐसे ही 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में।

World Cup 2023 में भारत के खिलाफ खेलने वाले 5 क्रिकेटर

टीम इंडिया छोड़, विदेशी टीमों के लिए वर्ल्ड कप खेलेंगे ये 5 भारतीय खिलाड़ी, अंग्रेजों को बताएंगे रोहित-कोहली की कमजोरी 1

Advertisment
Advertisment

वर्ल्ड कप 2023 को शुरू होने में अब बस चंद ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में हम उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय होते हुए भी भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।

नीदरलैंड की टीम में मौजूद हैं 3 भारतीय खिलाड़ी

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत खेलने आई नीदरलैंड की टीम में एक और जहां डच खिलाड़ी हैं तो वहीं टीम में 3 भारतीय खिलाड़ी भी हैं। नीदरलैंड की टीम में शामिल तेजा निदामारू भारत के आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। साल 2022 में उन्होंने नीदरलैंड की टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अबतक 18 वनडे और 11 टी-20 मुकाबले खेले हैं।

इसके साथ ही टीम में 20 साल के विक्रमजीत सिंह (Vikramjeet Singh) भी शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल विक्रमजीत सिंह सिंह पिछले कुछ समय से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था। वहीं डच टीम में शामिल तीसरे खिलाड़ी हैं आर्यन दत्त (Aryan Dutt) हैं। आर्यन दत्त दाएं हाथ के ऑफ स्पिन/लेग स्पिन गेंदबाज हैं। इस साल ये भी भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे।

न्यूज़ीलैंड की World Cup टीम में शामिल हैं 2 खिलाड़ी

वर्ल्ड कप 2023 के लिए न्यूज़ीलैंड भी कप की दावेदार टीमों में से एक हैं। न्यूज़ीलैंड ने भी वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। जिसमें भी 2 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। न्यूज़ीलैंड की टीम भारत दो स्पिन खिलाड़ियों के साथ आई है। टीम के साथ पिछले कई सालों से जुड़े ईश सोढ़ी टीम के मैन स्पिनर हैं। वहीं उनके साथ दूसरे स्पिनर के तौर पर रचिन रविंद्र शामिल हैं। जो टीम को बल्लेबाजी में भी मजबूती दे सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

Also Read: कबाब, बिरयानी-टिक्का…’, हैदराबाद पहुँचते ही पेट पूजा करने लगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, ठूस-ठूस कर उठाया लजीज खानों का लुत्फ़

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.