6,6,6,6,4,4,4,4.... रणजी में फिर अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया कोहराम, अंत तक बल्लेबाजी करते हुए ठोक डाले इतने रन 1

अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar): भारतीय टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने साल 2023 में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया था। जिसके बाद अर्जुन तेंदुलकर काफी चर्चे में आ गए थे। अर्जुन को आईपीएल में उतने मौके नहीं मिले लेकिन आईपीएल में डेब्यू के बाद से इस युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है।

बता दें कि, रणजी ट्रॉफी 2023-24 (Ranji Trophy 2023-24) अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं, गोवा और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने बल्लेबाजी में ग़दर मचाया है।

Advertisment
Advertisment

कर्नाटक के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी

6,6,6,6,4,4,4,4.... रणजी में फिर अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया कोहराम, अंत तक बल्लेबाजी करते हुए ठोक डाले इतने रन 2

रणजी ट्रॉफी 2023-24 में खेले जा रहे गोवा और कर्नाटक के मुकाबले में गोवा टीम की तरफ से ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया है। कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने पहली पारी में 112 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस बेहतरीन पारी में अर्जुन ने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। जिसके चलते गोवा पहली पारी में 321 रन बनाने में सफल रही है। अर्जुन के अलावा स्नेहल कौथंकर ने 83 रनों की शानदार पारी खेली।

त्रिपुरा और चंडीगढ़ के खिलाफ भी रहा था शानदार प्रदर्शन

बता दें कि, रणजी ट्रॉफी 2023-24 में अबतक अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। क्योंकि, उन्होंने पिछले 2 मुकाबलों में भी शानदार खेल दिखाया है। अर्जुन तेंदुलकर ने इससे पहले चंडीगढ़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 70 रनों की पारी खेली थी और 1 विकेट भी झटका था। वहीं, त्रिपुरा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी 2 विकेट झटके थे।

आईपीएल में भी मिल सकता है मौका

आईपीएल 2024 में अर्जुन तेंदुलकर को उनके शानदार फॉर्म को देखते हुए मुंबई इंडियंस उन्हें मौका दे सकती है। बता दें कि, अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2024 में मौका मिलना तय माना जा रहा है। क्योंकि, अर्जुन तेंदुलकर का पिछले 1 साल से प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसके चलते उन्हें आईपीएल में सभी मैचों में मौका मिल सकता है। आईपीएल 2023 में अर्जुन तेंदुलकर ने 4 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने 13 रन बनाए थे और साथ ही 3 विकेट झटके थे।

Advertisment
Advertisment

Also Read: बिश्नोई-रिंकू का डेब्यू, तो 7 सालों बाद लौटा खतरनाक बल्लेबाज, इंग्लैंड के खिलाफ बचे 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान