भारत
भारत

भारत में क्रिकेट को खेल से बढ़कर एक धर्म की तरह पूजा जाता है और हर एक खिलाड़ी का सपना होता है कि, उसे जल्द से जल्द भारतीय टीम में खेलने का मौका मिले। लेकिन इतने बड़े देश में हर एक खिलाड़ी को मौका मिल पाना बहुत अधिक मुश्किल होता है और इसी वजह से कई खिलाड़ियों का करियर डोमेस्टिक लेवल में ही सिमट जाता है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो दूसरे देशों की तरफ से खेलना शुरू कर देते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई खिलाड़ी देखने को मिल जाएंगे जो भारतीय मूल के होकर भी विदेशी टीमों का हिस्सा हैं। लेकिन इसके साथ ही कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका जन्म विदेश में हुआ है और उन्होंने क्रिकेट भारतीय टीम के लिए खेला है।

विदेश में हुआ है इन भारतीय खिलाड़ियों का जन्म

भारतीय टीम के लिए खेल चुके वो 4 क्रिकेटर, जिन्होंने विदेश में लिया था जन्म 1

Advertisment
Advertisment

 अशोक गंडोत्रा (ब्राजील)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी अशोक गंडोत्रा का जन्म ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनिरो में हुआ था। गंडोत्रा दुनिया के इकलौते ऐसे टेस्ट खिलाड़ी हैं जिनका जन्म ब्राजील में हुआ था। अशोक गंडोत्रा का परिवार दिल्ली से जुड़ा हुआ था लेकिन इनके पिता की पोस्टिंग ब्राजील में थी और इसी वजह से जन्म के समय इनकी मां ब्राजील में थी। 1969 में इन्होंने भारतीय टीम के लिए 2 टेस्ट मैच खेले थे लेकिन इसके बाद इन्हें दोबारा कभी भारतीय टीम में मौका नहीं नहीं दिया जाएगा।

सलीम दुर्रानी (अफगानिस्तान)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था और ये पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी थे जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सलीम दुर्रानी ने भारतीय टीम के लिए बहुत ही शानदार खेल दिखाया था और इन्होंने अपने करियर में खेले गए 29 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 1202 रन बनाए थे। इसके साथ ही इन्होंने गेंदबाजी के दौरान 75 विकेट भी अपने नाम किए थे।

लाल सिंह गिल (मलेशिया)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी लाल सिंह गिल का जन्म मलेशिया में हुआ था और ये देश की पहली क्रिकेट टीम का हिस्सा थे और इन्होंने प्लेइंग 11 में अपनी जगह भी बनाई थी। लाल सिंह गिल ने इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान पहली पारी में 15 तो वहीं दूसरी पारी में 29 रन बनाए थे इसके साथ ही इन्होंने अपनी फील्डिंग से एक रन आउट भी किया था।

रॉबिन सिंह (त्रिनिनाद)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रॉबिन सिंह का जन्म त्रिनिनाद में हुआ था और इन्होंने वहाँ पर कुछ सालों तक क्रिकेट भी खेला है। लेकिन इसके बाद इन्होंने तमिलनाडु और भारतीय टीम के लिए भी खेला है। रॉबिन सिंह ने अपने करियर में खेले गए 136 ओडीआई मैचों में 2336 रन बनाए हैं और इस दौरान इन्होंने 69 विकेट भी अपने नाम की हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – ये रहा वो बड़ा कारण, जिसके चलते इस IPL में बन रहे 270-280 रन के बड़े-बड़े स्कोर

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...