'उसके होने न होने से...' हार्दिक पांड्या पर आकाश चोपड़ा का सनसनीखेज़ बयान, सोशल मीडिया पर MI कैप्टन की उड़ाई धज्जियां 1

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya): आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरू होने से पहले ही गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बड़ा फैसला किया था और उन्होंने मुंबई इंडियंस टीम में शामिल होने का फैसला किया। जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दी।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी पिछले 2 सीजन शानदार रही थी। लेकिन मुंबई इंडियंस में अबतक उनकी कप्तानी कुछ खास नहीं रही है। जिसके चलते उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने भी ट्विट करते हुए हार्दिक की कप्तानी पर सवाल किए हैं।

Advertisment
Advertisment

Hardik Pandya की कप्तानी पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

'उसके होने न होने से...' हार्दिक पांड्या पर आकाश चोपड़ा का सनसनीखेज़ बयान, सोशल मीडिया पर MI कैप्टन की उड़ाई धज्जियां 2

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय के कमेंटेटर आकाश चोपड़ा अभी आईपीएल 2024 में जिओ सिनेमा पर कमेंट्री कर रहे हैं। लेकिन आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि,

हार्दिक पंड्या की मौजूदगी से भले ही मुंबई इंडियंस को अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ हो…लेकिन उनकी गैरमौजूदगी से इस सीजन में गुजरात टाइटंस कजरूर नुकसान हो रहा है!!! आकाश चोपड़ा के इस ट्वीट से ऐसा मालूम पड़ता है कि, वह सीधे तौर पर हार्दिक पांड्या को ट्रोल कर रहे हैं। क्योंकि, उनकी कप्तानी में मुंबई अबतक इस सीजन मात्र 2 मैच ही जीत पाई है।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस हैं 9वें स्थान पर

बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर इस सीजन हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया। लेकिन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अबतक 6 मैचों में मात्र 2 मैच ही जीत पाई है।

जबकि इस दौरान टीम को 4 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का आईपीएल 2024 में प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। जिसके चलते मुंबई इंडियंस का इस सीजन चैंपियन बन पाना काफी मुश्किल लग रहा है।

गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन में आई है गिरावट

साल 2022 से गुजरात टाइटंस टीम आईपीएल में शामिल हुई है और पहले ही सीजन में टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। जबकि आईपीएल 2023 में भी गुजरात टाइटंस हार्दिक की नेतृत्व में फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी और टीम को फाइनल मैच में आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में गुजरात टीम का हिस्सा नहीं हैं। जिसके चलते शुभमन गिल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। गुजरात टीम अभी पॉइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर है। बता दें कि, ऐसा पहले बार हो रहा है कि, गुजरात पॉइंट्स टेबल पर इतने निचले पायदान पर है।

Also Read: केवल इन 2 टीमों की प्लेऑफ में जगह हुई है पक्की, MI और RCB को अंतिम-4 में जाने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक