Abishek Porel Biography
Abishek Porel Biography

अभिषेक पोरेल की जीवनी (Abishek Porel Biography In Hindi):

अभिषेक पोरेल एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं. वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. पोरेल ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था.

अभिषेक पोरेल का जन्म और परिवार (Abishek Porel Birth and Family):

Abishek Porel
Abishek Porel

अभिषेक पोरेल का जन्म 17 अक्टूबर 2002 को चंदनगर, पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था. उनके पिता का नाम चंद्रनाथ पोरेल है, जो एक किसान हैं और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी हैं. उनकी मां अनिमा पोरेल एक हाउसवाइफ है. अभिषेक पोरेल का एक बड़ा भाई है, जिसका नाम इशान पोरेल है, जो कि एक क्रिकेटर हैं और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने कम उम्र में ही अपने दोस्तों और भाइयों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था.

Advertisment
Advertisment

अभिषेक पोरेल बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Abishek Porel Biography and Family Details):

अभिषेक पोरेल का पूरा नाम अभिषेत पोरेल
अभिषेक पोरेल का उपनाम किट्टू
अभिषेक पोरेल का डेट ऑफ बर्थ 17 अक्टूबर 2002
अभिषेक पोरेल का जन्म स्थान चंदनगर, पश्चिम बंगाल, भारत
अभिषेक पोरेल की उम्र 21 साल
अभिषेक पोरेल की भूमिका विकेटकीपर बल्लेबाज
अभिषेक पोरेल के पिता का नाम सोमनाथ पोरेल
अभिषेक पोरेल की माता का नाम अनिमा पोरेल
अभिषेक पोरेल के भाई का नाम इशान पोरेल
अभिषेक पोरेल की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
अभिषेक पोरेल की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

अभिषेक पोरेल का लुक (Abishek Porel Looks):

रंग सांवला
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 10 इंच
वजन 60 किलोग्राम

अभिषेक पोरेल की शिक्षा (Abishek Porel Education):

अभिषेक पोरेल ने कहां तक पढ़ाई की है, जिसकी जानकारी उपलब्ध नहीं हैं. हालांकि, वह पांच साल की उम्र में, चंदननगर में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब में शामिल हो गए, जहां उन्होंने प्रदीप मंडल के तहत प्रशिक्षण लिया. बाद में, वह देशबंधु पार्क में उत्पल चटर्जी के कोचिंग सेंटर में क्रिकेट की ट्रेनिंग ली.

अभिषेक पोरेल का घरेलू क्रिकेट करियर (Abishek Porel Domestic Cricket Career):

Abishek Porel
Abishek Porel

अभिषेक पोरेल ने 2022 में घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया. पोरेल ने 20 फरवरी 2022 को 2022-23 रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. उन्होंने मैच की पहली पारी में 21 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 53 रनों के साथ अपना पहला अर्धशतक बनाकर बंगाल को जीत दिलाने में मदद की. पोरेल ने 2022-23 सीजन के अंत तक 16 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 अर्धशतकों की मदद से 695 रन बनाए और आठ स्टंपिंग के साथ 66 बल्लेबाजों को आउट किया.

इसके बाद उन्होंने 14 अक्टूबर 2022 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया और 14 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 17 नवंबर 2022 को 2022 विजय हजारे ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ बंगाल के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की. हालांकि, मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. अभिषेक पोरेल वेस्टइंडीज में आयोजित 2022 अंडर-19 विश्व कप के लिए भारत अंडर-19 टीम में बैकअप खिलाड़ी के रूप में शामिल थे.

अभिषेक पोरेल का आईपीएल करियर (Abishek Porel IPL Career):

अभिषेक पोरेल को 2023 आईपीएल सीजन के लिए ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 20 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था. पोरेल ने 04 अप्रैल 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 11 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाए थे. साथ ही हार्दिक पांड्या का कैच भी लिया. 2023 सीजन में उन्हें चार मैचों में खेलने का मौका मिला.

Advertisment
Advertisment

दिल्ली कैपिटल्स ने पोरेल को 2024 आईपीएल सीजन के लिए रिटेन किया. आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती मैच में, पंजाब किंग्स के खिलाफ वह एक इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में आए और 10 गेंदों में 320 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाकर सबको प्रभावित किया.

अभिषेक पोरेल का डेब्यू (Abishek Porel Debut): 

  • प्रथम श्रेणी – 17-20 फरवरी 2022 को बड़ौदा के खिलाफ, कटक में
  • लिस्ट-ए – 17 नवंबर 2022 को पुडुचेरी के खिलाफ, रांची में
  • टी20 – 14 अक्टूबर 2022 को ओड़िशा के खिलाफ, लखनऊ में
  • आईपीएल – 04 अप्रैल 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ, दिल्ली में

अभिषेक पोरेल का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Abishek Porel Career Summary):

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
प्रथम श्रेणी (FC) 23 35 1072 114 33.50 66.70 1 9 155 4
लिस्ट -ए (List A) 11 9 275 59 30.55 72.17 0 2 30 1
टी20 (T20) 26 24 561 73* 28.05 148.02 0 3 59 18
आईपीएल (IPL) 16 14 300 65 25.0 150.0 0 1 32 11

अभिषेक पोरेल के रिकॉर्ड्स (Abishek Porel Records List):

विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के नाम फिलहाल कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. जैसे ही हमें इसके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, यहां अपडेट किया जाएगा.

अभिषेक पोरेल की गर्लफ्रेंड (Abishek Porel Girlfriend):

अभिषेक पोरेल फिलहाल सिंगल हैं और अपने क्रिकेट करियर पर फोकस कर रहे हैं. पोरेल की गर्लफ्रेंड के बारे में कोई नई जानकारी मिलती है, तो हम इस आर्टिकल को अपडेट करेंगे.

अभिषेक पोरेल की नेटवर्थ (Abishek Porel Net Worth):

Abishek Porel
Abishek Porel

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक पोरेल के पास लगभग 1 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. उनकी आय का मुख्य स्रोत घरेलू क्रिकेट और आईपीएल अनुबंधन है. 2023 आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था और 2024 आईपीएल सीजन के लिए उन्हें इसी कीमत पर रिटेन किया. पोरेल की संपत्ति लगातार बढ़ रही है, उन्होंने बहुत ही कम समय में अच्छी खासी रकम जमा कर ली है. हालांकि, उनके घर और अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है.

  • कुल संपत्ति – 1 करोड़ रुपये
  • आईपीएल – 20 लाख रुपये

अभिषेक पोरेल के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Abishek Porel):

  • अभिषेक पोरेल का जन्म 17 अक्टूबर 2002 को चंदननगर, पश्चिम बंगाल में हुआ था. उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने दोस्तों और भाइयों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था.
  • महज 5 साल की उम्र में, वह चंदननगर में नेशनल स्पोर्टिंग क्लब में शामिल हो गए, जहां उन्होंने प्रदीप मंडल के तहत प्रशिक्षण लिया.
  • बाद में, वह देशबंधु पार्क में उत्पल चटर्जी के कोचिंग सेंटर में शामिल हो गए, जहां उन्हें अपने चचेरे भाई ईशान पोरेल के साथ प्रशिक्षित किया गया.
  • अभिषेक पोरेल वेस्टइंडीज में आयोजित 2022 अंडर-19 विश्व कप के लिए भारत अंडर-19 की टीम में एक बैकअप खिलाड़ी के रूप में शामिल थे. 
  • 17 फरवरी 2022 को, पोरेल ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और दूसरी पारी में 53 रनों के साथ अपना पहला अर्धशतक बनाकर बंगाल को 350 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में मदद की.
  • उन्होंने 14 अक्टूबर 2022 को 2022 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में ओडिशा के खिलाफ बंगाल के लिए टी20 डेब्यू किया और 14 गेंदों पर 142.85 की स्ट्राइक रेट से 20 रन बनाए.
  • पोरेल ने 17 नवंबर 2022 को 2022 विजय हजारे ट्रॉफी में पुडुचेरी के खिलाफ बंगाल के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की.
  • 31 मार्च 2023 को, उन्हें 2023 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन के लिए ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के रूप में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 20 लाख रुपये में साइन किया गया.
  • 2023 आईपीएल सीजन में, अभिषेत पोरेल ने 4 अप्रैल 2023 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और अपने पहले मैच में 181.81 की स्ट्राइक रेट से 11 गेंदों में 20 रन बनाए और हार्दिक पंड्या का कैच भी लपका.
  • आईपीएल 2023 सीजन में, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के दौरान, पोरेल ने डाइव लगाकर रोहित शर्मा का कैच लिया, जिसके बाद फैंस उन्हें ‘चंदननगर का स्पाइडरमैन’ कहने लगे.
  • 2024 आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन किया. पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती मैच में, वह एक इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में आए और 10 गेंदों में 320 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाकर सबको प्रभावित किया.
  • अभिषेक भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बहुत बड़े फैन हैं. 

अभिषेक पोरेल की पिछली 10 पारियां (Abishek Porel last 10 Innings):

मैच रन प्रारूप तारीख
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स 65 टी20 07 मई 2024
दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर 18 टी20 29 अप्रैल 2024
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 36 टी20 27 अप्रैल 2024
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस टी20 24 अप्रैल 2024
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 42 टी20 20 अप्रैल 2024
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस 15 टी20 17 अप्रैल 2024
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स टी20 12 अप्रैल 2024
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस 41 टी20 07 अप्रैल 2024
दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर 0 टी20 03 अप्रैल 2024
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सीएसके 9* टी20 31 मार्च 2024

हमें उम्मीद है कि आपको अभिषेक पोरेल की जीवनी (Abishek Porel Biography In Hindi) पसंद आई होगी. अगर आपको अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें.

FAQs:

Q. अभिषेक पोरेल कौन है?

A. अभिषेक पोरेल एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं. वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं.

Q. अभिषेक पोरेल जन्म कब और कहां हुआ था?

A. अभिषेक पोरेल का जन्म 17 अक्टूबर 2002 को बंगाल, भारत में हुआ था. 

Q. अभिषेक पोरेल आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?

A. अभिषेक पोरेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हैं.

Q. क्या अभिषेत पोरेल और इशान पोरेल भाई हैं?

A. हां, अभिषेक पोरेल, तेज गेंदबाज इशान पोरेल के चचेरे भाई हैं.

ये भी पढ़ें- Mayank Dagar Biography: मयंक डागर की जीवनी, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक तथ्य

ये भी पढ़ें- Sai Sudarshan Biography: साईं सुदर्शन का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां