Team India: टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर ने नाम का बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम इंडिया के लिए श्रीलंका दौरे से हेड कोच की जिम्मेदारी निभाते हुए नज़र आएंगे.
एक तरफ़ जहां इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच के साथ सपोर्ट स्टाफ़ के शामिल होने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के नाम पर मंथन जारी है वहीं दूसरी तरफ़ गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया (Team India) में दो गुट बनने की संभावना भी काफी अधिक हो गई है.
रोहित शर्मा नहीं होंगे श्रीलंका दौरे का हिस्सा
टीम इंडिया (Team India) को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का ख़िताब जितवाने वाले दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा से जुड़ आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कप्तान श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ ट्रेवल नहीं करेंगे. ऐसे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) श्रीलंका की गैरमौजूदगी में श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज के लिए किसी अन्य खिलाड़ियों को कप्तानी सौंपी जा सकती है.
वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए होगा अलग- अलग कप्तानों का चयन

टीम इंडिया (Team India) मौजूदा समय में ज़िम्बाब्वे दौरे पर है. ज़िम्बाब्वे दौरे से लौटने के बाद टीम को 27 जुलाई से श्रीलंका दौरे पर जाना है. श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को 3 टी20 और 3 वनडे मुक़ाबलों की सीरीज खेलनी है. जिसके लिए जल्द ही टीम स्क्वाड का ऐलान किया जा सकता है.
मीडिया में अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार सिलेक्शन कमेटी टी20 और वनडे फॉर्मेट के लिए अलग- अलग कप्तानों को नियुक्त करने का सोच रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे वहीं वनडे क्रिकेट में केएल राहुल टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी करने की जिम्मेदारी उठा सकते है.
दो अलग- अलग कप्तानों की वजह से टीम में बन सकते है गुट
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में श्रीलंका दौरे पर होने वाले वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान के दावेदार के रूप में केएल राहुल का नाम सबसे आगे चल रहा है.
केएल राहुल (KL Rahul) को अगर श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में कप्तानी करने का मौका मिल जाता है और दूसरी तरफ़ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी वनडे टीम में बतौर खिलाड़ी शामिल होते है तो ऐसे में टीम इंडिया (Team India) में 2 गुट बनने की आंशका काफी अधिक हो जाती है. अगर ऐसा हो जाता है तो टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंडियन क्रिकेट में कुछ ऐसा होना काफी निराशाजनक साबित हो सकता है.