Mohammed Shami: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम करने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रोहित- विराट के संन्यास लेने के बाद दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है.
वहीं मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्गज तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने भी संन्यास का फैसला कर लिया है. जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी भी जल्द ही इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट को अलविदा कहने का औपचारिक तौर पर ऐलान कर सकते है.
मोहम्मद शमी कर सकते है टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने टीम इंडिया के लिए अपने टी20 फॉर्मेट की शुरुआत साल 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी. पाकिस्तान के खिलाफ साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद से लेकर अब तक मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया ने लिए 23 टी20 मुक़ाबले खेले है. इन 23 टी20 मुक़ाबलों में मोहम्मद शमी ने केवल 24 विकेट ही झटके है.
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की उम्र की बात करें तो वो भी अब 33 वर्ष की हो गई है. ऐसे में अगर उन्हें लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर खेलना है तो शमी को किसी एक फॉर्मेट को अलविदा कहना होगा. जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी बहुत ही जल्द टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला कर सकते है.
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला था अपना आखिरी टी20 मुक़ाबला
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए 10 साल पहले अपने इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट के करियर की शुरुआत की थी. साल 2014 से लेकर साल 2024 के बीच शमी ने मात्र 23 टी20 मुक़ाबले खेले है.
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के आखिरी इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट के मुक़ाबले की बात करें तो वो उन्होंने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुक़ाबले में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. ऐसे में देखा जाए तो बीते 20 महीनों से अधिक समय से मोहम्मद शमी ने टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व नहीं किया है.
बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से कर सकते है टीम इंडिया में वापसी
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अपना आखिरी मुक़ाबला साल 2023 में हुए वर्ल्ड कप में खेला था. वर्ल्ड कप 2023 के बाद से मोहम्मद शमी अपनी एंकल इंजरी से रिकवरी ही करते हुए नज़र आ रहे है. मोहम्मद शमी मौजूदा समय में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब कर रहे है.
ऐसे में बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह के मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के ऊपर दिए गए अपडेट के अनुसार मोहम्मद शमी बांग्लादेश दौरे पर होने वाले टेस्ट सीरीज से इंटरनेशनल लेवल पर कमबैक करते हुए नज़र नहीं आ रही है.