Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टी20 के बाद जडेजा का ODI करियर भी हुआ खत्म, गंभीर ने खोजा तगड़ा रिप्लेसमेंट, लगाता लंबे छक्के, हर ओवर चटकाता विकेट

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja: टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. रविंद्र जडेजा बीते 15 सालों से टीम इंडिया के लिए निरंतर इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए नज़र आ रहे है लेकिन बीते कुछ समय से वाइट बॉल फॉर्मेट में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है.

जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अब वनडे क्रिकेट में भी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है.

जडेजा के वनडे क्रिकेट के आंकड़े नहीं है कुछ खास

Ravindra Jadeja

35 वर्षीय दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने वनडे क्रिकेट में 197 मुक़ाबले खेले है. इन 197 मुक़ाबलों में रवींद्र जडेजा ने 32.06 की औसत और 85.06 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 2756 रन बनाए है वहीं गेंदबाज़ी में उन्होंने इस फॉर्मेट में 220 विकेट झटके है. रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के इसी साधारण प्रदर्शन और उनकी बढ़ती हुई उम्र को देखते हुए गौतम गंभीर जडेजा को वनडे फॉर्मेट में भी रेप्लस करने का फैसला कर सकते है.

रविंद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट बन सकते है वाशिंगटन सुंदर

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट से खेली थी. वाशिंगटन सुंदर ने इंटरनेशनल लेवल पर अब तक 4 टेस्ट, 19 वनडे और 46 टी20 मुक़ाबले खेले है. 19 वनडे मुक़ाबले में सुंदर ने 18 विकेट और 265 रन बनाए है.

वहीं टी20 फॉर्मेट में वाशिंगटन सुंदर ने 40 विकेट और 134 रन बनाए है. वाशिंगटन सुंदर के अब तक के वाइट बॉल फॉर्मेट के आंकड़े कुछ खास नहीं है लेकिन वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने प्रतिभा को देखते हुए गौतम गंभीर उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दे सकते है.

वाशिंगटन सुंदर ने ज़िम्बाब्वे दौरे पर किया है शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने ज़िम्बाब्वे दौरे पर अब तक हुए 3 टी20 मुक़ाबलों में 6 विकेट झटके है वहीं बल्लेबाज़ी से भी पहले टी20 मुक़ाबले में 26 रनों की पारी खेली थी. जिस वजह से ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) वाशिंगटन सुंदर को वनडे फॉर्मेट में भी खेलने का मौका देते हुए नज़र आ सकते है.

यह भी पढ़े: रिंकू सिंह का डेब्यू, तो 10 साल बाद टीम में लौटा गिल का बड़ा भाई, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित!

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!