Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

टी20 वर्ल्ड कप के बाद सभी फॉर्मेट से इस खिलाड़ी ने कप्तानी पद से दिया इस्तीफा, अब ये 26 साल का खिलाड़ी होगा टीम का नया कप्तान

T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में जहां एक तरफ़ टीम इंडिया (Team India) ने 13 साल के बाद वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया वहीं दूसरी तरफ़ कुछ ऐसी भी टीम रही जिनका प्रदर्शन इतना औसतन था कि टीम टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 स्टेज के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई. जिस वजह से कई टीमों में वर्ल्ड कप के बाद बड़े फेरबदल देखने को मिल रहे है.

इसी बीच टी20 वर्ल्ड चैंपियन रही टीम में वर्ल्ड कप के बाद इस्तीफों का दौर जारी है और अब तक टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) में टीम के खराब प्रदर्शन से निराश होने के बाद कोच और उनके सलाहकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है वहीं हाल ही में टीम के कप्तान ने भी अपने पद से इस्तीफा देखकर देश के क्रिकेटिंग वर्ल्ड में भूचाल ला दिया है.

वानिंदु हसरंगा ने अपने कप्तानी पद से दिया इस्तीफा

T20 World Cup 2024

श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के द्वारा किए गए ख़राब प्रदर्शन से निराश होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बोर्ड के द्वारा जारी किए गए बयान में कहा कि –

” यह टीम के सर्वोत्तम हित में है कि उन्होंने कप्तानी के अपने कर्तव्यों से मुक्त होने और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में बने रहने का फैसला किया है।”

केवल 10 टी20 मुक़ाबलों में ही हसरंगा ने की है श्रीलंका की कप्तानी

दिग्गज ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए केवल 10 मुक़ाबलों में कप्तानी की है. इन 10 मुक़ाबलों में से श्रीलंका को 6 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा था. टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में श्रीलंका की टीम को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम के सामने हार का सामना करना पड़ा था. जिस वजह से श्रीलंका की टीम सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी.

पथुम निसांका बन सकते है श्रीलंका के नए कप्तान

श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) के अपने कप्तानी पद से इस्तीफा देने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड टीम के नए कप्तान के तौर पर पथुम निसांका को जिम्मेदारी प्रदान कर सकते है.

पथुम निसांका (Pathum Nissanka) बीते कुछ समय से श्रीलंका के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हुए नज़र आ रहे है और निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है. जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि पथुम निसांका श्रीलंका के नए कप्तान बन सकते है.

26 जुलाई से श्रीलंका को इंडिया के खिलाफ खेलनी है टी20 सीरीज

श्रीलंका की टीम के खिलाड़ी मौजूदा समय में लंका प्रीमियर लीग (LPL 2024) में खेलते हुए नज़र आ रहे है. लंका प्रीमियर लीग में खेलने के बाद श्रीलंका को टीम इंडिया की मेजबानी करनी है.

श्रीलंका को टीम इंडिया के खिलाफ 3 टी20 और 3 वनडे मुक़ाबलों की सीरीज खेलनी है. टीम इंडिया (Team India) के टी20 सीरीज की बात करें तो इसकी शुरुआत 26 जुलाई से होने वाली है. टी20 सीरीज के सभी मुक़ाबले में पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़े: जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम 2 मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया घोषित, इन 4 खिलाड़ियों को लक्ष्मण ने टीम से निकाल, भारत किया रवाना

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!