Ambati Rayudu returns from retirement, will be seen playing with Mumbai Indians team this season

Ambati Rayudu: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज मिडिल आर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के खत्म होने के साथ ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया था। मगर अब आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले उन्होंने एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने का फैसला कर लिया है, जहां वह मुंबई इंडिंयस (Mumbai Indians) की ओर से खेलते दिखाई देंगे। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

एक बार फिर खेलते दिखाई देंगे Ambati Rayudu

Ambati Rayudu returns from retirement, will be seen playing with Mumbai Indians team this season

Advertisment
Advertisment

दरअसल, आईपीएल 2023 फाइनल में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का मुकाबला खेला गया था, जिस मुकाबले से पहले ही अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने संन्यास का ऐलान कर दिया था और उस मुकाबले के साथ ही उनका आईपीएल करियर भी खत्म हो गया है। लेकिन आईपीएल 2024 सीजन से पहले उन्होंने एक बार फिर मैदान पर वापसी करने का फैसला कर लिया है। और वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने जा रहे हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे अंबाती

बता दें कि अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) मुंबई इंडियंस की ओर से खेलेंगे। मगर वह आईपीएल 2024 में नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस एमेरिट्स (Mumbai Indians Emirates) की ओर से इंटरनेशनल टी20 लीग आईएलटी20 2024 (ILT20 2024) में खेलेंगे। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। यूएई के इंटरनेशनल टी20 लीग आईएलटी20 2024 का आगाज 19 जनवरी से होने जा रहा है। जिसमें रायडू समेत कई खिलाड़ी खेलते दिखाई देने वाले हैं।

यूएई में आयोजित होने जा रही इंटरनेशनल टी20 लीग आईएलटी20 2024 इसका दूसरा सीजन होने वाला है और इस सीजन मुंबई इंडियंस एमेरिट्स को लीड करने की जिम्मेदारी निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) निभाने वाले हैं। जिन्हें एमआई एमेरिट्स ने हाल ही में अपनी टीम का कप्तान घोषित किया था। आईएलटी20 2024 में मुंबई इंडियंस एमेरिट्स अपना पहला मुकाबला दुबई कैपिटल्स के खिलाफ 20 जनवरी को खेलने वाली है। ऐसे में देखना होगा की वहां अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Advertisment
Advertisment

ILT20 2024 के लिए मुंबई इंडियंस एमेरिटस टीम

निकोलस पूरन (कप्तान), अकील होसेन, अंबाती रायडू, आंद्रे फ्लेचर, कोरी एंडरसन, डैनियल मूसली, ड्वेन ब्रावो, फजलहक फारूकी, जॉर्डन थॉम्पसन, कीरोन पोलार्ड, कुसल परेरा, मैककेनी क्लार्क, ओडियन स्मिथ, ट्रेंट बोल्ट, विजयकांत व्यासकांत, मुहम्मद वसीम, नोस्टुश केनजिगे, वकार सलामखिल, विल स्मीड और जहूर खान।

यह भी पढ़ें: अपने ही उत्तराधिकारियों के लिए विलेन बनते जा रहे हैं रोहित-कोहली, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कराकर ही लेंगे दम