धोनी तो अभी एक सीजन और खेलेंगे, लेकिन बुढ़ा हो चुका ये भारतीय खिलाड़ी खेल रहा अंतिम IPL, संन्यास का किया फैसला 1

इन दिनों भारतीय सरजमीं पर IPL 2024 खेला जा रहा है और इस टूर्नामेंट का हर एक मुकाबला बहुत ही रोमांचक साबित हो रहा है। IPL 2024 के बारे में कहा जा रहा है कि, यह सीजन कई खिलाड़ियों के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि कुछ एक खिलाड़ियों के लिए IPL 2024 आखिरी सीजन है तो वहीं कई खिलाड़ी अपना डेब्यू कर रहे हैं।

IPL 2024 के बारे में कहा जा रहा है कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) IPL के इस सत्र में भी संन्यास नहीं लेंगे मगर एक बूढ़ा खिलाड़ी ऐसा भी है जो इस सत्र के बाद अपने सन्यास का आधिकारिक ऐलान कर सकता है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 के बाद संन्यास कर सकता है ये खिलाड़ी

Amit Mishra
Amit Mishra

IPL 2024 में एक तिहाई मैचों का आयोजन किया जा चुका है और इस दौरान कई खिलाड़ियों को मैच खेलने का मौका मिला तो वहीं कई खिलाड़ी अभी भी इस सत्र में अपना पहला मैच खेलने को बेकरार बैठे हैं। IPL 2024 में LSG के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक अमित मिश्रा (Amit Mishra) को अभी तक एक भी मैच खेलने को नहीं मिला है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, ये जल्द से जल्द अपने संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो अमित मिश्रा की अब उम्र हो चुकी है और इसी वजह से युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए।

कुछ इस प्रकार हैं अमित मिश्रा के आकड़े

अगर बात करें LSG के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक अमित मिश्रा के क्रिकेट करियर के बारे में तो इन्होंने अपने करियर में खेले गए 161 मैचों की 161 पारियों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 23.87 की औसत और 7.38 के इकॉनमी रेट से 173 विकेट अपने नाम किए हैं। अमित मिश्रा ने अपने करियर में डेक्कन चार्जर, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और LSG की तरफ से खेला है और कहा जा रहा है कि, LSG अब इनके करियर की आखिरी फ्रेंचाइजी साबित हो सकती है।

IPL 2025 में संन्यास ले सकते हैं एमएस धोनी

CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बारे में कहा जा रहा है कि, ये IPL 2024 में चेन्नई की तरफ से खेलेंगे और इसके बाद ये अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। एमएस धोनी ने इस सत्र सभी को चौंकाते हुए कप्तानी के पद से इस्तीफा दिया था। इसी वजह से कहा जा रहा है कि, ये अचानक ही अपने संन्यास का ऐलान भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें – इन 15 खिलाड़ियों के साथ टी20 वर्ल्ड कप खेलने जा रही पाकिस्तान, बाबर ने जीत के लिए अपने 2 दुश्मन भी किये शामिल

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...