Another english player ruled out of ipl 2024 after mark wood and jason roy

IPL 2024: अब से महज दो हफ्तों से भी कम समय बाद आईपीएल के 17वें संस्करण का आगाज होने वाला है। इसको लेकर सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। सभी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। हालांकि टूर्नामेंट शुरु होने से पहले ही कई टीमों को करारा झटका लगा है। दरअसल अब तक कई क्रिकेटर आईपीएल 2024 (IPL 2024) से अपना नाम वापस ले चुके हैं। उस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है। ये विस्फोटक बल्लेबाज भी इंग्लैंड का है। आइए विस्तार से जानते हैं।

IPL 2024 से पहले एक और इंग्लैंड का प्लेयर बाहर

IPL 2024 England Player
IPL 2024 England Player

आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले कई क्रिकेटर अपना नाम वापस ले रहे हैं। कोई चोट की वजह से तो वहीं कुछ व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं। हालांकि इससे फ्रेंचाइजी की मुसीबतें काफी बढ़ जाती है। उन्हें तय समय के भीतर रिप्लेसमेंट का ऐलान करना होता है। बता दें कि इंग्लैंड टीम की ओर से अधिकतर खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लिया है। पहले केकेआर के जेसन रॉय, फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्क वुड और अब दिल्ली कैपिटल्स के हैरी ब्रूक भी आगामी सीजन नहीं खेलेंगे।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: ‘वो सिर्फ पैसों का भूखा हैं…’ हार्दिक पांड्या के IPL खेलने पर भड़का ये भारतीय क्रिकेटर, बताया एक नंबर का लालची

IPL 2024 के मिनी ऑक्शन में मिले थे करोड़ों रुपये

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) से अपना नाम वापस ले लिया। इस खबर से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खेमे को करारा झटका लगा है। गौरतलब है कि पिछले साल दुबई में आयोजित किए गए मिनी ऑक्शन में इस फ्रेंचाइजी ने ब्रूक को 4 करोड़ की कीमत चुकाकर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था। हालांकि उनके सारे अरमानों पर इस इंग्लिश क्रिकेटर ने पारी फेरने का काम किया है।

ये ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

हैरी ब्रूक (Harry Brook) के आईपीएल 2024 (IPL 2024) से बाहर होने के बाद दिल्ली के सामने अब उनका रिप्लेसमेंट ढूंढने की बड़ी चुनौती होगी। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि फ्रेंचाइजी ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर जैक फ्रेसर मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल करने का सोच रही है। बता दें कि इस धाकड़ बल्लेबाज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला था।

 

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: जितेश शर्मा या ऋषभ पंत नहीं बल्कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिल सकता है टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में मौका