Posted inक्रिकेट (Cricket)

फैंस के लिए बैड न्यूज़! RCB का स्टार खिलाड़ी हुआ इंजर्ड, टीम को लगा बड़ा झटका

फैंस के लिए बैड न्यूज़! RCB का स्टार खिलाड़ी हुआ इंजर्ड, टीम को लगा बड़ा झटका

RCB Star Player Injured: आईपीएल 2026 में 34 मैच खेले जा चुके हैं और लीग स्टेज का लगभग आधा सफर तय हो चुका है। इस दौरान मैदान पर प्रदर्शन के साथ-साथ खिलाड़ियों की इंजरी भी खूब चर्चा में रही। कई खिलाड़ी सीजन की शुरुआत से पहले ही चोटिल होकर बाहर हो गए, जबकि कुछ को बीच सीजन चोट लगी और उन्हें बाहर होना पड़ा। वहीं, कई खिलाड़ियों ने शुरुआती मैचों को मिस करने के बाद फिट होकर वापसी की।

गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड कई मुकाबले मिस करने के बाद खेलने के लिए उपलब्ध हुए। उनके अलावा RCB के कैंप में किसी को भी इंजरी नहीं थी, लेकिन फिर टीम को किसी की इंजरी लग गई। पहले कोहली को टखने में समस्या हुई लेकिन उन्होंने मुकाबले मिस नहीं किए। इसके बाद, फिल साल्ट इंजर्ड हो गए और उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से बाहर होना पड़ा। वहीं, RCB vs GT मुकाबले के दौरान आरसीबी का एक स्टार खिलाड़ी चोट का शिकार हो गया और अब उसके आगे खेलने पर संशय की स्थिति बन गई है।

GT के खिलाफ RCB का ये स्टार खिलाड़ी हुआ इंजरी का शिकार

फैंस के लिए बैड न्यूज़! RCB का स्टार खिलाड़ी हुआ इंजर्ड, टीम को लगा बड़ा झटका

दरअसल, 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर अपने घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई। इस मुकाबले में RCB ने 5 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन तेज गेंदबाज रसिख दार की इंजरी ने चिंता बढ़ा दी है। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार के साथ तीसरे पेसर के रूप में रसिख ने काफी अच्छा किया और इसी वजह से उन्हें लगातार मौके भी मिल रहे हैं।

हालांकि, गुजरात टाइटंस की पारी के दौरान जब अंतिम ओवर के लिए रसिख दार को बुलाया गया तो वो अचानक से परेशानी में नजर आने लगे। पहले लगा क्रैम्पस है लेकिन फिर वह अपनी हैमस्ट्रिंग पकड़े नजर आए। इसके बाद, मैदान पर फिजियो आए लेकिन रसिख को खास आराम नहीं हुआ और वह अपने चौथे ओवर की एक भी गेंद डाले बिना मैदान के बाहर चले गए। इसके बाद, ओवर पूरा करने की जिम्मेदारी क्रुणाल पांड्या ने उठाई। हालांकि, दो गेंद बाद उनको भी दिक्कत हुई लेकिन फिर फिजियो से ट्रीटमेंट के बाद ओवर खत्म किया।

रसिख दार का इंजर्ड होना RCB के लिए बुरी खबर

आईपीएल 2026 में RCB के लिए रसिख दार ने सपोर्टिंग पेसर के रूप में काफी अच्छा काम किया है और चार मैचों में पांच विकेट ले चुके हैं। इसमें से चार विकेट LSG के खिलाफ मैच में आए थे। अभिनन्दन सिंह को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में प्लेइंग XI में रिप्लेस करने वाले रसिख ने बीच और अंतिम के ओवरों में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। इसी वजह से उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पेस अटैक का अहम हिस्सा माना जा रहा है लेकिन अब उनकी इंजरी ने समस्या बढ़ा दी है।

अगर रसिख चोट के कारण आगे आने वाले कुछ मुकाबले मिस करते हैं तो यह RCB के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। बेंगलुरु की टीम को अपना अगला मैच 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है। देखना होगा कि इस मुकाबले में रसिख खेल पाएंगे या नहीं।

कैसा रहा RCB vs GT मुकाबले का हाल

मैच के हाल की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 205/3 का स्कोर बनाया था। इस दौरान साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ा और 100 रनों की पारी खेली। हालांकि, आखिरी के ओवरों में उतनी तेजी से रन नहीं बने। इसके बाद, लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शुरुआत में ही झटका लगा लेकिन फिर विराट कोहली (81) और देवदत्त पडीक्कल (55) ने शतकीय साझेदारी की मदद से RCB को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया और आखिरी में टीम ने 19वें ओवर में 206/5 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज कर ली।

FAQs

RCB के किस स्टार प्लेयर को इंजरी हो गई है?
रसिख दार

यह भी पढ़ें: बीच मुकाबले के दौरान कोकीन लेना पड़ा भारी, इस खिलाड़ी का करियर तबाह, बोर्ड ने 2 साल के लिए किया सस्पेंड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!