Posted inIndian Premier League (IPL)

LIVE मैच का मजा ऐसे उठाएं, जानें LSG vs KKR मुकाबले की पूरी स्ट्रीमिंग डिटेल

Here's How to Enjoy the LIVE Match: Get Full Streaming Details for the LSG vs KKR Clash

LSG vs KKR Live Match: आईपीएल 2026 की दो सबसे बोरिंग टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का कल मैच खेला जाएगा। आईपीएल 2026 के मैच नंबर 38 में दोनों टीमें एक दूसरे के आमने सामने होने जा रही हैं।

यह मैच LSG के होम ग्राउंड में होने वाला है। तो आइए इस मैच को बोरिंग क्यों कहा जा रहा है यह जान लेते हैं और जान लेते हैं कि इस मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखा जा सकता है।

लगातार फ्लॉप हो रही हैं दोनों टीमें

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों का आईपीएल 2026 में अब तक प्रदर्शन बेहद ही निराश करने वाला रहा है। LSG ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उसे जीत और पांच में हार मिली है। वहीं KKR को 7 में से सिर्फ एक में जीत और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। उसका एक मैच बारिश के वजह से बेनतीजा रहा।

LSG के 4 और KKR के कुल तीन अंक है। इस वजह से दोनों टीमें अंक तालिका में नवे और दसवें पायदान पर हैं। यही कारण है कि दोनों टीमों के अधिकतर मुकाबले बोरिंग हो रहे हैं और उनके फैंस को बिल्कुल मजा नहीं आ रहा।

शाम 7:30 बजे भिड़ेंगी दोनों टीमें

LSG vs KKR Live Match
LSG vs KKR Live Match

बता दें कि आईपीएल 2026 के मैच नंबर 38 में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमें एलएसजी के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इस दौरान देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कौन जीत दर्ज करेगा, क्योंकि अब तक आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच हुए हैं, जिसमें से पांच बार LSG ने बाजी मारी है। जबकि दो बार KKR ने जीत दर्ज की है। 2026 में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया था और इस दौरान LSG ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: बीच मुकाबले के दौरान कोकीन लेना पड़ा भारी, इस खिलाड़ी का करियर तबाह, बोर्ड ने 2 साल के लिए किया सस्पेंड

यहां देखें LSG vs KKR लाइव मैच

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (LSG vs KKR) के बीच होने जा रहा यह मैच फैंस जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के चैनल के जरिए देखा जा सकता है। जिओ हॉटस्टार पर इस मैच का मजा मोबाइल और डिजिटल यूजर्स उठा सकते हैं। जिओ हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच देखा जा सकता है।

फैंस अलग अलग कमेंट्री में मैच का मजा ले सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं। इस पर अलग-अलग भाषाओं में एचडी में आईपीएल 2026 के इस मैच का मजा उठाया जा सकता है। तो देखना होगा कि यह मैच कैसा होगा और अंत में कौन जीतेगा।

FAQs

LSG vs KKR मैच कब होगा?
26 अप्रैल
LSG vs KKR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: बीच सीजन हटेंगे Hardik Pandya? Akash Ambani लेने वाले बड़ा फैसला! MI के नए कप्तान का होगा ऐलान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!