Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs DC : केएल राहुल-स्टब्स के अर्धशतक मिलर की बहादुरी से दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर 6 विकेट से दर्ज़ की शानदार जीत

RCB vs DC

RCB vs DC : आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का पीछा किया। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

आखिर में डेविड मिलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंतिम ओवर में मैच खत्म किया और एक गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी: 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए और मुकाबले में खुद को मजबूत स्थिति में रखा। टीम की शुरुआत आक्रामक रही, जहां फिलिप साल्ट ने 38 गेंदों में 63 रन बनाकर पारी को तेज गति दी और पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया।

मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली (19 रन) और टिम डेविड (26 रन) ने अहम योगदान दिया, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी। रजत पाटीदार
और देवदत्त पडिक्कल भी खास प्रभाव नहीं छोड़ सके और क्रमशः 8 और 18 रन बनाकर आउट हो गए।

आखिरी ओवरों में रन गति बनाए रखने की कोशिश जरूर हुई, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। फिर भी RCB 175 रन तक पहुंचने में सफल रही। गेंदबाज़ी में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान अक्षर पटेल , लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले , जबकि मुकेश कुमार को एक विकेट मिला।

दिल्ली कैपिटल्स की रनचेज: राहुल-स्टब्स का दम, मिलर की फिनिशिंग

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गया। इसके बाद केएल राहुल ने पारी को संभाला और 34 गेंदों में 57 रन बनाकर टीम को मैच में बनाए रखा। उनके साथ ट्रिस्टन स्टब्स ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 47 गेंदों में नाबाद 60 रन जड़ते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

मिडिल ऑर्डर में करुण नायर (5 रन) और समीर रिजवी (2 रन) ज्यादा योगदान नहीं दे सके, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल ने 19 गेंदों में 26 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूती दी। अंत में डेविड मिलर ने सिर्फ 10 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाते हुए तेज फिनिश दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 179 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। गेंदबाज़ी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट , जबकि क्रुणाल पंड्या ने एक विकेट लिया।

RCB vs DC : आखिरी ओवर में मिलर की बहादुरी से दिल्ली की जीत

आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे और गेंद रोमारियो शेफर्ड के हाथ में थी। पहली गेंद पर डेविड मिलर ने लेग बाय के रूप में 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने 1 रन लेकर स्ट्राइक फिर से मिलर को दे दी।

इसके बाद तीसरी गेंद पर मिलर ने शानदार छक्का जड़ा और मैच का रुख बदल दिया। चौथी गेंद पर उन्होंने लगातार दूसरा छक्का लगाकर दबाव पूरी तरह खत्म कर दिया। अब जीत बेहद करीब थी और पांचवीं गेंद पर मिलर ने चौका जड़कर मैच खत्म कर दिया।

इस तरह डेविड मिलर की बेहतरीन फिनिशिंग के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने एक गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। खास बात यह रही कि इससे पहले गुजरात के खिलाफ भी मिलर ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया था, लेकिन उस मैच में वह टीम को जीत नहीं दिला पाए थे, जबकि इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की और दिल्ली को शानदार जीत दिला दी।

ये भी पढ़े : Birthday Special: KL Rahul की कहानी—IPL की ‘रन मशीन’, टीम इंडिया के हर रोल में हिट! लेकिन करियर पर ये एक बड़ा दाग

FAQS

RCB vs DC के मुकाबले का क्या नतीजा रहा ?

DC ने RCB को छह विकेट से हराया

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!