RCB vs GT Records: बेंगलुरु में खेले गए IPL 2026 के 34वें मुकाबले में घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दमखम देखने को मिला और उसने 5 विकेट से गुजरात टाइटंस को हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 3 विकेट खोकर 205 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में बेंगलुरु की टीम ने 18.5 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर बाजी मार ली।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए RCB vs GT मैच में दोनों ही टीमों की तरफ से रिकार्ड्स का सैलाब का आया। इस दौरान साई सुदर्शन और विराट कोहली ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस लेख में हम आपको मुकाबले में बने 31 अहम रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं।
RCB vs GT मैच में बने 31 रिकॉर्ड

1. RCB vs GT मैच में उतरते ही जोस बटलर ने 500 टी20 मैच पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह इतिहास के 10वें और इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए।
2. शुभमन गिल ने IPL में 400 चौके पूरे किए।
3. सुदर्शन द्वारा RCB vs GT मैच में बनाए गए 46 रन पावरप्ले (1-6 ओवर) में जीटी के लिए किसी भी बल्लेबाज द्वारा तीसरे सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 2023 में एलएसजी के खिलाफ साहा ने 54 रन और 2026 में डीसी के खिलाफ बटलर ने 47 रन बनाए थे।
4. आईपीएल की एक पारी में 1-6 ओवर के दौरान सबसे अधिक गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज
- 30 – मिचेल मार्श (एलएसजी) बनाम एमआई, लखनऊ, 2025
- 29 – शिखर धवन (एसआरएच) बनाम एमआई, वानखेड़े, 2015
- 29 – साई सुदर्शन (जीटी) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2026*
5. आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए आरसीबी के खलाफ पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर:
- 57/0, बेंगलुरु, 2026*
- 51/1, बेंगलुरु, 2023
- 46/0, मुंबई (ब्रैबोर्न), 2022
6. जीटी के लिए पावरप्ले में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:
- 54 – रिद्धिमान साहा बनाम एलएसजी, अहमदाबाद, 2023
- 47 – जोस बटलर बनाम डीसी, दिल्ली, 2026
- 46 – साई सुदर्शन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2026*
7. 2000 आईपीएल रन के लिए सबसे कम पारियां
- 47 – साई सुदर्शन*
- 48 – क्रिस गेल
- 52 – शॉन मार्श
- 57 – रुतुराज गायकवाड़
- 60- केएल राहुल
8. 2000 आईपीएल रन के लिए सबसे कम गेंदें (भारतीय)
- 1193 – अभिषेक शर्मा
- 1211 – वीरेंद्र सहवाग
- 1306 – ऋषभ पंत
- 1326 – यशस्वी जयसवाल
- 1353 – यूसुफ़ पठान
- 1361 – साई सुदर्शन*
9. आईपीएल में सबसे अधिक शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड (किसी भी विकेट के लिए)
- 10 – विराट कोहली और एबी डी विलियर्स
- 9 – विराट कोहली और क्रिस गेल
- 8 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल
10. गिल और सुदर्शन के बीच पांचवीं शतकीय सलामी साझेदारी, आईपीएल में किसी जोड़ी द्वारा संयुक्त रूप से दूसरी सबसे अधिक शतकीय साझेदारी। केवल धवन और वॉर्नर 6 शतकीय पार्टनरशिप के साथ आगे हैं।
11. RCB vs GT मैच में गुजरात टाइटंस ने आज बेंगलुरु में सिर्फ 9.5 ओवर में अपने 100 रन पूरे किए, आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उनका सबसे तेज टीम शतक। इससे पहले 2023 में बेंगलुरु में 10.5 ओवर में ऐसा किया था।
12. आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए सर्वोच्च ओपनिंग पार्टनरशिप:
- 210 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल बनाम सीएसके, अहमदाबाद, 2024
- 205* – साई सुदर्शन और शुभमन गिल बनाम डीसी, दिल्ली, 2025
- 142 – रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल बनाम एलएसजी, अहमदाबाद, 2023
- 128 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2026*
- 120 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025
13. आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप:
- 185 – जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर (एसआरएच), हैदराबाद, 2019
- 159 – माइकल हसी और मुरली विजय (सीएसके), चेन्नई, 2011
- 129 – मनविंदर बिस्ला और रवि बोपारा (केएक्सआईपी), बेंगलुरु, 2010
- 128 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल (जीटी), बेंगलुरु, 2026*
- 109 – स्वप्निल असनोदकर और ग्रीम स्मिथ (आरआर), जयपुर, 2008
14. आईपीएल में ओपनिंग जोड़ियों द्वारा सर्वाधिक रन:
- 2220 – शिखर धवन और डेविड वॉर्नर (एसआरएच)
- 1890 – फाफ डू प्लेसी और विराट कोहली (आरसीबी)
- 1547 – ईशान किशन और रोहित शर्मा (एमआई)
- 1526 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल (जीटी)*
- 1503 – अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड (एसआरएच)
15. आईपीएल में GT के लिए RCB के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी:
- 128 – साई सुदर्शन और शुभमन गिल, बेंगलुरु, 2026* (पहला विकेट)
- 123 – विजय शंकर और शुभमन गिल, बेंगलुरु, 2023 (दूसरा विकेट)
- 86 – साई सुदर्शन और शाहरुख खान, अहमदाबाद, 2024 (तीसरा विकेट)
16. आईपीएल में जीटी के लिए सर्वाधिक शतक:
- 4-शुभमन गिल
- 3* – साई सुदर्शन
17. आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक खाने वाली टीमें
- 15 – आरसीबी*
- 14 – केकेआर, एमआई
- 11 – सीएसके, एसआरएच
- 10 – आरआर, पीबीकेएस
18. साई सुदर्शन लगातार तीन सीजन (2024-2026) में आईपीएल शतक बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं, जबकि क्रिस गेल ने इससे पहले 2011 से 2013 तक यही उपलब्धि हासिल की थी।
19. RCB के खिलाफ GT के सबसे बड़े टोटल
- 205/3, बेंगलुरु, 2026*
- 200/3, अहमदाबाद, 2024
- 198/4, बेंगलुरु, 2023
20. आईपीएल में किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ 500+ रन, 50+ औसत और 150+ स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी:
- जोस बटलर बनाम आरसीबी (610 रन, औसत 50.83, स्ट्राइक रेट 158.03)*
- क्रिस गेल बनाम पीबीकेएस (797 रन, औसत 53.13, स्ट्राइक रेट 174.78)
- एबी डी विलियर्स बनाम डीसी (575 रन, औसत 57.50, स्ट्राइक रेट 161.06)
- हार्दिक पांड्या बनाम आरआर (515 रन, औसत 64.37, स्ट्राइक रेट 172.81)
21. विराट कोहली ने IPL में 800 चौके पूरे किए और लीग में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
22. आईपीएल में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज
- 807 -विराट कोहली*
- 768 – शिखर धवन
- 663 – डेविड वॉर्नर
- 653 – रोहित शर्मा
23. विराट कोहली ने IPL में 300 छक्के पूरे किए और अब उनके नाम 303 सिक्स हैं। इस मामले में उनसे आगे क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (310) ही मौजूद हैं।
24. देवदत्त पडीक्कल ने आईपीएल में 2000 रन पूरे किए।
25. आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ के स्कोर
- 60 – डेविड वॉर्नर
- 50 – विराट कोहली*
- 49 – शिखर धवन
26. विराट कोहली इतिहास रचते हुए एक ही देश में 10000 टी20 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
27. आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे सफल रन चेज़:
- 230/4 बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025 (लक्ष्य-228)
- 206/5 बनाम जीटी, बेंगलुरु, 2026* (लक्ष्य-206),
- 204/2 बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2010 (लक्ष्य-204)
28. आईपीएल में किसी एक मैदान पर किसी टीम की सबसे अधिक जीत
- 58 – एमआई (वानखेड़े)
- 55 – केकेआर (कोलकाता)
- 53 – सीएसके (चेन्नई)
- 50 – आरसीबी (बेंगलुरु)*
- 40 – एसआरएच (हैदराबाद)
29. आईपीएल में आरसीबी द्वारा 200 से अधिक रनों का सफल पीछा
- 228 बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025
- 206 बनाम जीटी, बेंगलुरु, 2026*
- 204 बनाम केएक्सआईपी, बेंगलुरु, 2010
- 202 बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026
- 201 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024
30. आईपीएल में 200+ का टारगेट सबसे ज्यादा बार सफलतापूर्वक हासिल करने वाली टीमें
- 10 – पीबीकेएस
- 6 – एमआई
- 5 – आरआर
- 5 – एसआरएच
- 5 – आरसीबी*
31. आईपीएल में सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी:
- 25 – एबी डी विलियर्स
- 22 – क्रिस गेल
- 21 – रोहित शर्मा
- 20 – विराट कोहली*
- 18 – एमएस धोनी, डेविड वॉर्नर