Virat Kohli: बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने हाल ही में गौतम गंभीर ने नाम का ऐलान टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में कर दिया है. गौतम गंभीर जुलाई महीने के अंत में होने वाले श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया के लिए कप्तानी करते हुए नज़र आ सकते है. मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के नियुक्त होने की खबर को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ साझा नहीं किया था.
जिसके बाद कुछ मीडिया सोर्स ऐसा कहते हुए नज़र आ रहे है कि बीसीसीआई (BCCI) अब विराट कोहली को टीम इंडिया के लिए अधिक खेलते हुए देखा नहीं चाहती है और बोर्ड हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को नियुक्त करके विराट कोहली (Virat Kohli) के इंटरनेशनल करियर को जल्द से जल्द समाप्त करना चाहती है.
विराट कोहली से नहीं साझा की गई जानकारी

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. वो मौजूदा समय में अपने परिवार के साथ लंदन में है.
बीसीसीआई (BCCI) में मौजूद गुप्त सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बोर्ड के अधिकारिकयों में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में नियुक्त करने से पहले यह जानकारी विराट कोहली के साथ साझा नहीं की. जिसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स यह दावा करते हुए नज़र आ रहे है कि अब बोर्ड विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम इंडिया के फ्यूचर के लिए बनाए जा रहे प्लान में सम्मलित नहीं करता है.
गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्ते नहीं है कुछ खास
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) के ऑन फील्ड रिश्ते कितने अच्छे है? वो हमें आईपीएल के दौरान कई बार देखने को मिल चूका है. साल 2023 में हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुक़ाबले में भी दोनों दिग्गज एक- दूसरे से भिड़ते हुए नज़र आए थे. जिस वजह क्रिकेट समर्थकों को गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनने से यह चिंता है कि कहीं यह दोनों दिग्गज टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में न एक- दूसरे से लड़ने लगे.
विराट- रोहित के साथ लंबे समय तक गंभीर खेले है क्रिकेट
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के मौजूद दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ काफी क्रिकेट खेला है. गौतम गंभीर ने जब अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2016 में खेला था तो उस समय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ही थे. ऐसे में गौतम गंभीर विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा जैसे सीनियर दिग्गज खिलाड़ियों को मैनेज करते है यह देखने योग्य बात होगी.