ben stokes will not play in ipl 2024

बेन स्टोक्स (Ben Stokes): इंग्लैंड टेस्ट टीम (England Test Team) के कप्तान और आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kinga) के दिग्गज ऑल राउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) की नीलामी से पहले नाम वापस ले लिया है। यानी की वह आगामी आईपीएल सीजन में सीएसके की ओर से खेलते दिखाई नहीं देंगे। यह खबर सुनते हैं उनके सभी फैंस काफी दुःखी हो गए हैं।

मगर उन्होंने इसके पीछे की जो वजह बताई है उसे जानकर शायद आपको भी उनपर गर्व होगा। तो आइए जानते हैं कि आखिर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने क्या कहा है और उनके नाम वापस लेने की वजह क्या है।

Advertisment
Advertisment

सीएसके फैंस के लिए आई बुरी खबर

ben stokes and ms dhoni

दरअसल, बेन स्टोक्स (Ben Stokes) सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे महान ऑल राउंडर्स में गिने जाते हैं। ऐसे में आगामी आईपीएल में उनका सीएसके का हिस्सा नहीं होना। उसके फैंस के लिए काफी बुरी खबर है। मगर स्टोक्स का फैसला नहीं बदलने वाला है और वह आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लेंगे। इस बात की जानकारी खुद चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेन्ट ने दी है।

आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं होंगे Ben Stokes

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने आईपीएल 2024 से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया है। जिस बात की जानकारी खुद चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेन्ट ने दी है। मैनेजमेन्ट ने बताया कि स्टोक्स ने अपना वर्ल्ड लोड और अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए आगामी आईपीएल से बाहर रहने का फैसला किया है। और उनके इस फैसला की सराहना भी की जा रही है।

वर्क लोड की वजह से नहीं होंगे आईपीएल का हिस्सा

बताते चलें कि बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को अपने घुटने की सर्जरी करानी है साथ ही उन्हें आने वाले साल में कई बड़ी सीरीज और टूर्नामेंट खेलना है जिसके चलते उन्होंने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। अगले साल इंग्लैंड टीम को भारत के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके साथ ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी तैयारियां करनी है। यही कारण है कि अपने देश और अपने कार्यों को महत्तव देते हुए स्टोक्स ने अपना नाम वापस ले लिया है। जिससे सभी फैंस द्वारा उनकी सराहना भी की जा रही है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने जाएंगे ये 15 खिलाड़ी, 2023 वर्ल्ड कप वाले केवल 7 खिलाड़ियों को मौका